खेल

RCB vs KKR: प्लेऑफ की रेस में बरकरार कोलकाता, RCB को दूसरी बार IPL 2023 में हराया

RCB vs KKR Match Highlights, IPL 2023:  16वें सीजन के 36वें मुकाबले में टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबाजी चुनी. पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 201 रन का टारगेट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा. जवाब में RCB ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 179 रन ही बना पाई. इसी के साथ केकेआर ने 21 रन से यह मुकाबला जीत लिया.

लगातार 4 हार के बाद जीता KKR

आईपीएल के 16वें सीजन में अब तक केकेआर का हाल बुरा है लेकिन आरसीबी के खिलाफ इस जीत ने टीम की उम्मीदें अब भी कायम रखी है. इस जीत के बाद नीतीश राणा की कप्तानी वाली कोलकाता ने प्लेऑफ में प्रवेश की उम्मीदें कायम रखी हैं. टीम 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल के 7वें नंबर पर है. ये इस सीजन में पहला मौका नहीं है जब केकेआर ने आरसीबी को हराया है. इससे पहले भी दोनों टीमें इस सीजन में भिड़ चुकी है और दोनों बार कोलकाता को ही सफलता मिली है.

ये भी पढ़ें: खालिस्तानी समर्थक सिखों को धमका रहे हैं- ब्रिटेन के धार्मिक मामलों के सलाहकार की चेतावनी

कोहली की मेहनत बेकार

बल्ले से शानदार लय में नजर आ रहे विराट कोहली ने करियर का 49वां अर्धशतक जमाया. हालांकि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट उनके खेल से अलग था. बता दें,  उन्होंने 37 गेंद पर 57 रन की पारी खेली. मौजूदा सीजन में विराट कोहली का यह 5वां अर्धशतक है.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

KKR- नीतीश राणा (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, नारायण जगदीशन, जेसन रॉय, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, डेविड वीसा, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा

RCB- विराट कोहली (कप्तान), शाहबाज अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, वानिन्दु हसरंगा, डेविड विली, विजयकुमार वैशाक, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज

Amit Kumar Jha

Recent Posts

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

10 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

49 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago