लड्डू तैयार करने में जुटे कारीगर.
45 ton laddu made in Ayodhya: प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में 1 दिन का समय शेष बचा है. पीएम नरेंद्र मोदी राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे. प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या में 56 प्रकार का भोग लगेगा. रामभक्त देश-विदेश से रामलला को अर्पण करने के लिए मिठाई और फूल भेज रहे हैं. इसी क्रम में ब्रह्मवेत्ता श्री देवराहा ट्रस्ट की ओर से 1111 मन लड्डू तैयार किया जा रहा है.
यह लड्डू धर्म मंडप छोटी छावनी में बनाए जा रहे हैं. ब्रह्मवेत्ता श्री देवराहा हंस बाबा ट्रस्ट की मानें तो रामलला के भोग के लिए 13 लाख 50 हजार लड्डू गिन कर तैयार रखे जाएंगे. 22 जनवरी को चांदी की 7 थाल में रामलला को भोग लगाया जाएगा. प्रसाद की यही थाल गर्भगृह में रखी जाएगी. जानकारी के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद यह प्रसाद 8 हजार लोगों में बांटा जाएगा.
इस लड्डू निर्माण के काम का निरीक्षण स्वयं संघ प्रमुख मोहन भागवत कर रहे हैं. वे आज लड्डू निर्माण कार्य का निरीक्षण करने आएंगे. 40 लोगों की टीम दिन-रात लड्डू निर्माण के कार्य में जुटी है. ये खास लड्डू देसी गाय के शुद्ध घी, बेसन, चीनी, भूरा, काजू, छोटी इलायची और केसर मिलाकर बनाए जा रहे हैं. लड्डू बनाने के दौरान कारीगर पवित्रता का भी विशेष ध्यान रख रहे हैं. इस दौरान वे नंगे पांव से ही प्रसाद बनाने में जुटे हैं.
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में देश-विदेश के 2200 से अधिक मेहमान हिस्सा लेंगे. इस दौरान 60 से वीवीआईपी मेहमानोें के चार्टर्ड प्लेन अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरेंगे. इसकेे बाद ये सभी प्लेन पार्किंग के लिए अलग-अलग एयरपोर्ट पर जाएंगे. वहीं 900 से अधिक वीआईपी मेहमानों को सड़क मार्ग के जरिए अयोध्या लाया जाएगा. इस दौरान वे करीब 135 किमी. की दूरी तय करेंगे.
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…
Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…