देश

Adipurush: लखनऊ में ‘आदिपुरुष’ का विरोध, मुकदमा दर्ज कराने की मांग, राष्ट्रीय लोकदल ने फिल्म को यूपी में बैन करने की उठाई मांग, सीएम योगी को लिखा पत्र

Adipurush: मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम पर बनी फिल्म के डायलॉग सामने आने के बाद से ही इसके खिलाफ विरोध से सुर मुखर हो गए हैं. लोगों का आरोप है कि फिल्म आदिपुरुष के जरिए सनातन धर्म का अपमान किया जा रहा है. इसको लेकर संवाद लेखक मनोज मुंतशिर का भी जमकर सोशल मीडिया पर विरोध हो रहा है. वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी इसके विरोध में अखिल भारत हिंदू महासभा ने बिगुल फूंक दिया है और हजरतगंज कोतवाली में तहरीर देते हुए मुदकमा दर्ज करने की मांग की है.

इस बीच खबर सामने आ रही है कि संवादों को बदलने के लिए डायरेक्टर तैयार हो गए हैं. लखनऊ में फिल्म के संचालन पर प्रतिबंध लगाने की मांग अखिल भारत हिंदू महासभा ने करते हुए रविवार को हजरतगंज कोतवाली में तहरीर देकर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है. महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी के अलावा सुमित कश्यप, जगदीश जोशी, सौरभ श्रीवास्तव, राहुल सोनकर, आशीष सिंह और विक्रम गुप्ता प्रार्थनापत्र लेकर दोपहर को हजरतगंज कोतवाली पहुंचे. प्रवक्ता के मुताबिक आराध्य प्रभु श्रीराम पर बनी आदिपुरुष फिल्म से सनातनियों को अपमानित करने का प्रयास किया गया है.

ये भी पढ़ें- Adipurush: बदले जाएंगे ‘आदिपुरुष’ के डायलॉग, चौतरफा घिरने के बाद बोले मनोज मुंतशिर- आपकी भावना से बढ़कर मेरे लिए और कुछ नहीं

प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने कहा कि फिल्म में प्रभु श्रीराम, सीता मइया, हनुमानजी, भगवा ध्वज का अपमान किया गया है. फिल्म का चित्रण कलाकारों की वेशभूषा और डायलॉग आदि नितांत गलत हैं. इससे करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं. उन्होंने कहा कि फिल्म बनाने वाले आरोपित जल्द से जल्द अगर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो महासभा सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी. सनातन धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस पूरे मामले को लेकर एसीपी हजरतगंज अरविंद वर्मा ने बताया कि जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

सीएम योगी से की बैन की मांग

वहीं फिल्म ‘आदि पुरुष’ को उत्तर प्रदेश में बैन करने की मांग तेजी से बढ़ती जा रही है. राष्ट्रीय लोकदल ने सीएम योगी को पत्र लिखकर इसको बैन करने की मांग की है. फिल्म आदिपुरुष को यूपी में बैन करने के लिए व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने सीएम को एक पत्र लिखा है और फिल्म से धार्मिक भावनाएं आहत किए जाने का आरोप लगाया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

1 hour ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

1 hour ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago