PM Modi ने लॉन्च की 5G सर्विस, देश को मिला सुपर स्पीड इंटरनेट
नई दिल्ली- भारत में डिजिटल महाक्रांति का युग शुरु हो चुका है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश में 5G मोबाइल सर्विस की लॉन्चिंग कर दी है. PM Modi ने दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस कार्यक्रम में 5G सेवाओं की शुरुआत की. इस दौरान उनके साथ दूरसंचार मंत्री अश्विणी वैष्णव भी मौैजूद रहे. वहीं इस भव्य आयोजन में उतर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में पीएम मोदी के 5G लांच कार्यक्रम में ऑन लाइन माध्यम से जुड़े.
देश को आज से 5G मोबाइल सर्विस मिल गई है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) के छठे एडिशन में 5जी सर्विस का शुभारंभ कर दिया है. यह इवेंट 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें मोबाइल कंपनिया 5G सर्विस का डेमो देंगी. अब इस ऑन लाइन दुनिया में भारत भी तेजी से आगे बढ़ेगा. PM Modi जबसे देश के प्रधानमंंत्री बने है उन्होने डिजिटल मोड को काफी बल दिया है. उन्होने इस डिजिटल दुनिया में कदम से कदम मिलाने के लिए भारत को अपने ऑनलाइन सोर्सेस को दुगनी रफ्तार देने पर हमेशा से ही फोकस रखा है. भारत में यह बड़ी डिजिटल क्रांति है जो कस्बों को गांव से गांव को शहर से शहर को देश से और देश को दुनिया से जोड़ेगा. यह डिजिटल क्रांति बदलते भारत की नई तस्वीर है.
भारत आज टेक्नॉलिजी की दुनिया में बड़ा कदम रख चुका है. देश में 5G नेटवर्क की शुरुआत होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 4G के मुकाबले 10 से 15 गुना बढ़ जाएगी. 5G की नेट स्पीड 10000 MBPS तक होगी जिसके 1 किमी की रेंज तक 10 लाख डिवास कनेक्ट हो सकेंगे. 5G नेटवर्क से क्लाउड गेमिंग, AR/VR टेक्नोलॉजी, IoT (Internet Of Things) आदि में स्पीड बढ़ जाएगी. Airtel, Reliance Jio और VI ने अक्टूबर से 5G रोलआउट का ऐलान किया है. पहले राउंड में 5G अपनी सर्विस कोलकाता, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरू जैसे 13 शहरों में रोलआउट करेगा. इसका टारगेट 2 साल के अंदर पूरे देश में अपनी सर्विस देना है.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…
Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…