देश

Bihar: छपरा में जहरीली शराब पीने से 24 की मौत, दर्जन भर लोगों की हालत गंभीर, कई लोगों की गई आंख की रोशनी

Chapra News: बिहार में शराबबंदी के बाबजूद एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां जहरीली शराब पीने से 24 लोगों की मौत हो गई. वहीं कई लोगों की हालात गंभीर बताई जा रही है. जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. मामला छपरा जिले के मशरक और इशुआपुर से सामने आया है. बताया जा रहा है कि इस दर्दनाक घटना के बाद अस्पताल में इलाज करा रहे कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है.  जहरीली शराब पीने के बाद कई बीमार लोगों का मसरख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है. छपरा अस्पताल में अभी तक 6 लोगों का पोस्टमार्टम हो चुका है.

वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने धरपकड़ शुरु कर दी है. एक तरफ पुलिस की कार्रवाई जारी है तो दूसरी तरफ प्रदेश में इसको लेकर सियासत शुरु हो गई है. बिहार में पिछले कुछ समय से लगातार जहरीली शराब की वजह से लोगों की मौत की खबरें सामने आ रही हैं. गठबंधन के नेता जहरीली शराब की खरीद फरोख्त के लिए शराबबंदी को मुख्य कारण मानते हैं. बिहार के कुढ़नी में हुए उपचुनाव के दौरान भी इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया गया था.

ये भी पढ़ें- Muzaffarnagar: 80 लोगों ने इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म अपनाया, महिला का आरोप- आजम खान ने 12 साल पहले जबरन धर्म परिवर्तन करा जमीन हड़प ली थी

मृतकों की हुई पहचान

छपरा जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से मौतों की संख्या बढ़कर 24 तक पहुंच गई है. बता दें कि 4 युवकों की मौत जहां गांव में ही हो गई है. तो वहीं दो युवकों की मौत छपरा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई. बचे हुए लोगों का इलाज मसरख PAC में चल रहा है. जहरीली शराब पीने से मृतकों की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोईला गांव निवासी वकील सिंह का पुत्र संजय सिंह के रुप में हुई है, वहीं दूसरे की मशरक थाना क्षेत्र निवासी यदु सिंह का पुत्र कुणाल कुमार, गणेश राम का पुत्र हरेंद्र राम, विचेंद्र राम और इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोईला गांव निवासी विजेंद्र कुमार सिन्हा का 38 साल के पुत्र अमित रंजन की हुई है.

विधायक डॉ. संजीव कुमार शराबबंदी पर उठाए सवाल

शराबबंदी के बाद अब नीतीश की पार्टी शराबबंदी कानून के समीक्षा की मांग कर रही है. जेडीयू (JDU) विधायक डॉ. संजीव कुमार ने सीएम नीतीश के शराबबंदी कानून पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने इसे पूरी तरह विफल करार दिया है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

12 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

29 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

47 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

1 hour ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

2 hours ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago