OIC ने जारी किया बयान (फोटो X)
OIC On Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया था. इसी दिन रामलला की बाल रूप प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा भी की गई थी. जिसमें पीएम मोदी मुख्य यजमान के तौर पर अनुष्ठान में शामिल हुए थे. प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने के बाद अब इस समारोह को लेकर दुनिया के 57 मुस्लिम देशों के संगठन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन’ (OIC) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. OIC ने एक साझा बयान जारी करते हुए कहा कि “इस्लामिक स्थल को ध्वस्त कर बनाए गए इस मंदिर की हम निंदा करते हैं.”
ओआईसी के महासचिव हिसेन ब्राहिम ताहा के हवाले से संगठन ने कहा कि “OIC के महासचिव ने भारत के अयोध्या में पहले से बनी बाबरी मस्जिद को ध्वस्त कर हाल ही में बने राम मंदिर के निर्माण और उद्घाटन पर चिंता जाहिर की है. पिछले सत्रों के दौरान विदेश मंत्रियों की परिषद में लिए गए फैसले के तहत OIC जनरल सचिवालय ने इस कदम की कड़ी निंदा करता है. इसका उद्देश्य बाबरी मस्जिद जैसे इस्लामिक स्थलों को खत्म करना है. पिछले 500 सालों से बाबरी मस्जिद उसी जगह पर खड़ी थी.”
यह भी पढ़ें- Badruddin Ajmal: “मुस्लिम IAS-IPS और डॉक्टर महिलाएं हिजाब पहनें”, AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल का बड़ा बयान
बता दें कि ये कोई पहला विरोध का मामला सामने नहीं आया है, इससे पहले भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने प्राण प्रतिष्ठा के बाद बयान जारी कर बाबरी विध्वंस की जगह पर राम मंदिर निर्माण और उसके उद्घाटन की कड़ी निंदा की थी. इस बयान में कहा गया था कि 6 दिसंबर 1992 को सैकड़ों साल पुरानी मस्जिद को गिरा दिया गया था. ये निंदनीय है कि इस घटना में शामिल लोगों को भारत की सर्वोच्च अदालत ने बरी करते हुए राम मंदिर के निर्माण को मंजूरी दे थी.
गौरतलब है कि 22 जनवरी को पीएम मोदी की मौजूदगी में शास्त्रीय विधि-विधान से रामलला के बाल रूप की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी. इस दौरान देशभर से करीब 8 हजार अतिथि के अलावा अन्य लोग शामिल हुए थे. राम मंदिर के उद्घाटन के बाद रामलला के दर्शन के लिए कपाट खोल दिए गए. जिसके बाद लाखों की संख्या में भक्तों की भीड़ रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रही है.
-भारत एक्सप्रेस
NEET UG Age Limit: नीट यूजी में बिना किसी उम्र सीमा के 70 साल तक…
Pakistan Christian Attack: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखुपुरा जिले में ईशनिंदा के कथित आरोप…
राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और SFI के प्रदर्शन के कारण रविवार को भी…
EPFO Alert: EPFO ने कंपनियों को सितंबर 2026 का ECR और पीएफ बकाया 15 अक्टूबर…
Saudi Arabia airport strike: रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप…
PM Modi Chennai Visit: चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण से लेकर अमृत भारत स्टेशनों और…