देश

पुरानी रंजिश में एमपी के मुरैना में खूनी खेल, एक परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या

MP News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रुप ले लिया. एक पक्ष द्वारा चलाई गई गोली में दूसरे पक्ष के छह लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में तीन महिलाएं हैं. घटना को लेकर गांव में तनाव है और भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार, सोहनिया थाना क्षेत्र के लेपा भड़ोसा गांव में गजेंद्र सिंह तोमर और धीर सिंह तोमर के परिवार के बीच लंबे अरसे से जमीन का विवाद चला आ रहा है. पूर्व में भी इनके बीच खूनी संघर्ष हो चुका है और कुछ लोग मारे भी जा चुके हैं. उसी के चलते शुक्रवार को भी यहां विवाद हुआ. गजेंद्र सिंह के बेटे राकेश ने बताया है कि शुक्रवार की सुबह ही सभी लोग गांव पहुंचे थे, तभी धीर सिंह के परिवार के सदस्यों ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया और फिर गोलियां चलाई.

2013 से विवाद

इस गोली कांड में कुसमा ने अपने पति, बेटे और तीन बहुओं को खोया हैं. वह बताती है कि वर्ष 2013 में जमीन को लेकर विवाद हुआ था. हमारे परिवार के लोगों का उस मामले से कोई लेना देना नहीं था, फिर भी नाम लिखा दिया था. समझौते पर छह लाख रुपये भी दिए थे. शुक्रवार को सुबह गांव पहुंचे तो उन लोगों ने मारपीट की और गोली चला दी.

पहले डंडा फिर बंदूकें

इस विवाद और गोली बारी के जो वीडियो सामने आए हैं, उससे पता चलता है कि पहले विवाद हुआ, डंडों से हमला किया गया और फिर एक ओर से बंदूकें थामें लोगों ने गोलियां दागना शुरु कर दी. इसमें छह लोगों को गोली लगी और उनमें से तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य की उपचार के दौरान मौत हुई है.

इसे भी पढ़ें: SCO Meet: एस जयशंकर ने बिलावल भुट्टो को बताया ‘आतंकी इंडस्ट्री का प्रवक्ता’, पाकिस्तान को जमकर लगाई लताड़

कांग्रेस नेता कमलनाथ ने जताई संवेदना

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, मुरैना जिले में दिनदहाड़े 6 लोगों की हत्या का नृशंस मामला सामने आया है. मैं सभी मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं. यह घटना प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है. प्रदेश में एक के बाद एक कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार स्थिति पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है. मैं मुख्यमंत्री से निवेदन करता हूं कि इस विषय में कानून के मुताबिक कार्यवाही की जाए और सुरक्षा की ऐसी व्यवस्था की जाए कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो.

Rohit Rai

Recent Posts

उज्जैन में पत्थरबाजों की निकली हेकड़ी: दबोचे गए 20 उपद्रवी, मुंह छिपाते आए नजर

Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…

11 minutes ago

निवेश से एक्सपोर्ट तक, कैसे यूपी बन रहा बिजनेस हब? जानें मंत्री नंद गोपाल नंदी की भूमिका

UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…

20 minutes ago

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

49 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

52 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

1 hour ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

1 hour ago