देश

मॉसक्विटो क्वॉइल से घर में लगी आग, दम घुटने से 7 लोगों की मौत, मरने वालों में डेढ़ साल का बच्चा भी शामिल

Delhi: पूर्वी दिल्ली से एक दर्दनाक घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है. यहां के शास्त्री पार्क इलाके में हुए इस मामले की वजह दम घुटना बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार इलाके में एक परिवार के लोग मच्छरों से निजात पाने के लिए रात में अपने गद्दे पर ही मॉसक्विटो क्वॉइल जलाकर सो गए थे. ऐसे में क्वॉइल से कब गद्दे में आग लग गई किसी को पता ही नहीं चला. जिससे दम घुटने से सात की मौत हो गई.

आग से आसपास के घरों पर भी असर

आग इतनी भयानक थी की आस-पास के घर भी उसकी अग्नि से तप गए थे. पड़ोसियों को जब इस बात की भनक लगी तो उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों को घर से बाहर निकालने में लग गए. लगभग एक घंटे बाद जहां मौैके पर दमकल की गाड़ी पहुंची वहीं आधे घंटे बाद एम्बुलेंस भी पहुंच गई. लेकिन तब तक सभी लोगों की दम घुटने से मौत हो गई थी. इसके अलावा इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है.

घर में थे 50 लोग

बताया जा रहा है कि जिस घर में आग लगी थी उसमें मकान मालिक के परिवार और किराएदारों को लेकर लगभग 50 लोग रहते थे. यह घर पांच मंजिला है, और इसमें करीब 20 कमरे हैं, जिसमें लोग रहते हैं. यह घर शास्त्री पार्क में मछली मार्केट के पास स्थित है. मरने वाले सात लोगों में अजमत का मात्र डेढ़ साल का बच्चा और एक महिला भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि आग से निकलने वाले जहरीले धुएं के कारण इनकी दम घुटने से मौत हो गई है. वहीं इस हादसे में कई लोग बुरी तरह जल गए हैं.

इसे भी पढ़ें: UP: 31 साल पुराने फर्जी लाली एनकाउंटर में रिटायर्ड दारोगा को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने 30 हजार का जुर्माना भी लगाया

इस हादसे में कई लोग घायल भी हो गए हैं. इनमें से कई का इलाज जीटीबी अस्पताल में हो रहा है. मौतों की वजह आग से जलने और दम घुटने के कारण हुई है. वहीं इस हादसे के शिकार दो लोगों का इलाज चल रहा है. घायलों में 15 साल की एक बच्ची भी शामिल है.

Rohit Rai

Recent Posts

कब है राधाष्टमी? क्यों अधूरा माना जाता है कान्हा का पूजन और क्या है सही पूजा विधि

19 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी राधाष्टमी. जानिए राधा-कृष्ण की पूजा का सही शुभ मुहूर्त,…

14 minutes ago

दो नाल वाली बंदूक…’ आखिर कैसे पेरियार से बगावत कर अन्नादुरै ने बनाई तमिलनाडु की सबसे ताकतवर पार्टी DMK

पेरियार और अन्नादुरै के बीच आजादी के दिन और व्यक्तिगत फैसलों पर हुए मतभेदों ने…

7 hours ago

18 सितंबर को वोटिंग, 19 को नतीजे! डूसू चुनाव के लिए ABVP और NSUI ने उतारे सूरमा, कैंपस में सियासी पारा हाई

DUSU Election 2026: DUSU चुनाव में सबसे दिलचस्प मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिलेगा,…

7 hours ago

‘हिंदी और उर्दू में सिर्फ लिपि का फर्क…’, Bharat Express के कॉन्क्लेव ‘बज्म-ए-सहाफ़त’ में ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय की स्पीच

दिल्ली में भारत एक्सप्रेस के 'बज्म-ए-सहाफ़त' कॉन्क्लेव में ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय ने भाषा…

7 hours ago

SONIPAT : 6 महीने के बच्चे को गोद से छीनकर नोंचता रहा पिटबुल कुत्‍ता, बचाने आई बुआ को भी कर डाला लहूलुहान

SONIPAT PITBULL ATTACK: हरियाणा के सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में पिटबुल के हमले का रोंगटे…

7 hours ago