देश

Karnataka Elections: कर्नाटक चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, MLA एनवाई गोपालकृष्ण का इस्तीफा, कांग्रेस में जाने की अटकलें

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले कुडलिगी से भाजपा के विधायक एन वाई गोपालकृष्ण ने शुक्रवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. ऐसी अटकलें हैं कि वह कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं. गोपालकृष्ण ने विधानसभा स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी को अपना इस्तीफा सौंपा. वहीं कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बीच गोपालकृष्ण ने कहा कि वह राजनीति से संन्यास पर विचार कर रहे हैं.

गोपालकृष्ण कहा कि मेरी उम्र 72 वर्ष है और इस उम्र में मैं जिम्मेदारी नहीं उठा सकता. उम्र के साथ-साथ स्वास्थ्य भी इसका कारण है. दूसरे किसी दल में शामिल होने के बारे में मैंने अभी तक सोचा नहीं है. मेरी योजना है कि मैं राजनीति से संन्यास लूं. वहीं भाजपा नेता ने संकेत किया कि उनका पुत्र किसी भी दल से चुनाव लड़ने को इच्छुक है और उनके इस्तीफे के कारणों में यह भी एक था. बताया जा रहा है कि उन्होंने हाल ही में नेताओं डीके शिवकुमार और सिद्दरमैया से मुलाकात की थी. इसके बाद से ही अटकलें लगाई जाने लगीं थीं कि वे कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं.

छह बार के विधायक गोपालकृष्ण पहले कांग्रेस में ही थे. वह चित्रदुर्ग जिले के मोलाकलमुरु विधानसभा क्षेत्र से चार बार चुनाव जीत चुके हैं. भाजपा में शामिल होने और कुडलिगी से चुनाव जीतने से पहले वह बल्लारी विधानसभा क्षेत्र का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. साल 2018 में कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने पर वह चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे. पार्टी ने उन्हें मोलाकलमुरु के बजाय विजयनगर जिले के कुडलिगी से टिकट दिया था, क्योंकि वरिष्ठ नेता श्रीरामुलु को मोलाकलमुरु से मैदान में उतारा गया था. इस चुनाव में श्रीरामुलु ने जीत हासिल की थी.

ये भी पढ़ें: गुजरात HC ने रद्द किया PM मोदी की डिग्री दिखाने का आदेश, केजरीवाल पर लगाया 25 हजार का जुर्माना, भड़के दिल्ली के सीएम

दो पार्षदों में भी थाम लिया था कांग्रेस का दामन

इस महीने की शुरुआत में भी भाजपा को झटका लगा था जब दो विधान पार्षद पुत्तन्ना और बाबूराव चिंचनसुर ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था. वहीं हाल ही में जद (एस) विधायक एस आर श्रीनिवास 27 मार्च को विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए थे. बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनावों के नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

40 minutes ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

44 minutes ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

52 minutes ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

57 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 सितंबर को जालंधर में भाजपा की नशा-विरोधी रैली को संबोधित करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पंजाब के जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)…

1 hour ago

खेती से हुनर तक: जयंत चौधरी का ‘स्किल-बेस्ड’ मॉडल कैसे संवारेगा यूपी के गन्ना किसानों की किस्मत?

उत्तर प्रदेश की गन्ना खेती अब केवल पैदावार तक सीमित नहीं है. जयंत चौधरी के…

1 hour ago