देश

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के कड़कड़डूमा में केन्द्रीय विद्यालय में हुआ ऐसा भव्य समारोह, देखकर खुशी से झूमते रहे दर्शक

78th Independence Day Of India: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित पीएम एम श्री केन्द्रीय विद्यालय एजीसीआर कालोनी दिल्ली-92 में आज 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन‌ किया गया.

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्राची दीक्षित द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया. प्राचार्या ने अपने शुभकामना संदेश में छात्रों अभिभावकों सहित सभी शिक्षण और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर सभी वीर शहीदों को नमन करते हुए सभी को एक अच्छे नागरिक का कर्त्तव्य पालन हेतु अभिप्रेरित किया.

योग नृत्य और लोक नृत्य से मोहा मन

छात्रों द्वारा प्रस्तुत सभी कार्यक्रमों ने दर्शकों का मनमोह लिया और तालियां की गड़गड़ाहट से विद्यालय का आंगन गुंजायमान हो उठा. सांस्कृतिक कार्यक्रम में, काव्यपाठ, एकल गीत, समूह गीत, समूह नृत्य, योग नृत्य, लोक नृत्य आदि प्रमुख रहे.

आजादी का अमृत महोत्सव और योग-अध्यात्म भी

सांस्कृतिक कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि लगभग सभी कार्यक्रम भारत सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित योजनाओं और कार्यक्रमों पर ‌के थीम आधारित थे. इसमें ‘एक पेड़ मां के नाम’, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’, ‘योग आध्यात्म और आदि योगी’, ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ शामिल किए गए.

मंच को इनके नेतृत्व में लगे चार चांद

सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रभारी मिथुन, गोविन्द नारायण झा और बिपिन ने बताया कि सभी तैयारियां विद्यालय में प्राचार्या प्राची दीक्षित,उप प्राचार्या प्रथम पाली अंजलि जैन, उप प्राचार्य द्वितीय पाली शेर सिंह और दोनों ही पाली के मुख्य अध्यापक/अध्यापिका नरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव और सविता महेंद्रू के मार्गदर्शन में सम्पन्न की गई हैं.

कार्यक्रम का संचालन कुशल और प्रभावी संचालन सीसीए प्रभारी कुमुद रंजन झा और गुलशेर जी के द्वारा किया गया.

भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ कार्यक्रम

रंगारंग कार्यक्रम के अंत में उप प्राचार्य शेर सिंह जी ने प्राचार्या सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों को धन्यवाद ज्ञापित किया. अभिभावकों ने कार्यक्रम की बहुत सराहना की. विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के सहयोग से स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘सेवा और संकल्प’: पीएम मोदी के विजन पर बोलीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, ‘विकसित दिल्ली’ से सजेगा ‘विकसित भारत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…

3 minutes ago

दिल्ली में 2 दिन नहीं मिलेगी शराब, अचानक क्यों लिया गया फैसला?

Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…

8 minutes ago

दिल्ली विधानसभा में गूंजी नन्हे पर्यावरण प्रहरियों की आवाज: राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद 2026 में विद्यार्थियों ने पेश किए समाधान

NATIONAL ENVIRONMENT CHILDREN PARLIAMENT 2026: दिल्ली विधानसभा के ऐतिहासिक सदन में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (PSG)…

34 minutes ago

शिष्य की मौत के चर्चों के बीच प्रेमानंद महाराज का बड़ा बयान! भक्ति मार्ग पर टिके रहने का बताया सीक्रेट

Premanand Maharaj News: 'भक्ति का मार्ग आसान नहीं' प्रेमानंद महाराज ने बताए जीवन और साधना…

35 minutes ago

‘दीपावली और होली पर मुफ्त सिलेंडर!’ योगी कैबिनेट के फैसले से करोड़ों परिवारों में खुशी की लहर, देखें खबर

UP News: योगी सरकार का दीपावली गिफ्ट: यूपी में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेंगे…

50 minutes ago