Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के कड़कड़डूमा में केन्द्रीय विद्यालय में हुआ ऐसा भव्य समारोह, देखकर खुशी से झूमते रहे दर्शक

PM SHRI Kendriya Vidyalaya AGCR Colony: पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय एजीसीआर कालोनी दिल्ली 92 में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन हुआ. वहां विद्यार्थियों के मंचन की मनमोहक तस्वीरें सामने आई हैं.

PM SHRI Kendriya Vidyalaya AGCR Colony

दिल्ली में केन्द्रीय विद्यालय एजीसीआर कॉलोनी में हुए ऐसे शानदार कार्यक्रम

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

78th Independence Day Of India: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित पीएम एम श्री केन्द्रीय विद्यालय एजीसीआर कालोनी दिल्ली-92 में आज 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन‌ किया गया.

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्राची दीक्षित द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया. प्राचार्या ने अपने शुभकामना संदेश में छात्रों अभिभावकों सहित सभी शिक्षण और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर सभी वीर शहीदों को नमन करते हुए सभी को एक अच्छे नागरिक का कर्त्तव्य पालन हेतु अभिप्रेरित किया.

PM SHRI Kendriya Vidyalaya AGCR Colony

योग नृत्य और लोक नृत्य से मोहा मन

छात्रों द्वारा प्रस्तुत सभी कार्यक्रमों ने दर्शकों का मनमोह लिया और तालियां की गड़गड़ाहट से विद्यालय का आंगन गुंजायमान हो उठा. सांस्कृतिक कार्यक्रम में, काव्यपाठ, एकल गीत, समूह गीत, समूह नृत्य, योग नृत्य, लोक नृत्य आदि प्रमुख रहे.

आजादी का अमृत महोत्सव और योग-अध्यात्म भी

सांस्कृतिक कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि लगभग सभी कार्यक्रम भारत सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित योजनाओं और कार्यक्रमों पर ‌के थीम आधारित थे. इसमें ‘एक पेड़ मां के नाम’, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’, ‘योग आध्यात्म और आदि योगी’, ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ शामिल किए गए.

मंच को इनके नेतृत्व में लगे चार चांद

सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रभारी मिथुन, गोविन्द नारायण झा और बिपिन ने बताया कि सभी तैयारियां विद्यालय में प्राचार्या प्राची दीक्षित,उप प्राचार्या प्रथम पाली अंजलि जैन, उप प्राचार्य द्वितीय पाली शेर सिंह और दोनों ही पाली के मुख्य अध्यापक/अध्यापिका नरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव और सविता महेंद्रू के मार्गदर्शन में सम्पन्न की गई हैं.

PM SHRI Kendriya Vidyalaya AGCR Colony
कार्यक्रम का संचालन कुशल और प्रभावी संचालन सीसीए प्रभारी कुमुद रंजन झा और गुलशेर जी के द्वारा किया गया.

भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ कार्यक्रम

रंगारंग कार्यक्रम के अंत में उप प्राचार्य शेर सिंह जी ने प्राचार्या सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों को धन्यवाद ज्ञापित किया. अभिभावकों ने कार्यक्रम की बहुत सराहना की. विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के सहयोग से स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital