देश

Jammu And Kashmir: CRPF जवानों को लेकर जा रही गाड़ी फिसलकर सिंध नाले में गिरी, गांदरबाल में हुए हादसे में 8 जवान घायल

Jammu And Kashmir: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सीआरपीएफ का एक वाहन हादसे का शिकार हो गया. सीआरपीएफ (CRPF) का एक वाहन के रविवार सुबह सड़क से फिसलकर सिंध नाले में गिर गया. इस हादसे में वाहन में सवार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के आठ जवान घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा. इसके बाद घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

इस हादसे के संबंध में अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ कर्मी बालटाल के रास्ते अमरनाथ गुफा मंदिर की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि घायल सीआरपीएफ कर्मियों को वाहन से बाहर निकाला गया और बालटाल आधार शिविर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें: BJP से हाथ मिलाते ही सपा ने राजभर पर साधा निशाना, शेयर किया सीएम योगी पर SBSP प्रमुख की विवादित बयानबाजी का VIDEO

पुंछ में बाढ़ में बह गए थे दो सैनिक

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बाढ़ ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं. पिछले हफ्ते जम्मू कश्मीर के पुंछ में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में बहे दो सैनिक बह गए, जिसके बाद कई घंटे तक उनकी तलाशी के लिए अभियान चलाया गया. काफी मशक्कत के बाद दोनों जवानों के शव बरामद हुए थे. अधिकारियों ने बताया कि सेना के दोनों जवान सुरानकोट इलाके में डोगरा नाले को पार कर रहे थे और इस दौरान वे तेज बहाव में बह गए. अधिकारियों के मुताबिक, नायब सूबेदार कुलदीप सिंह का शव शनिवार रात को डोगरा नाले से निकाल लिया गया, जबकि लांस नायक तेलु राम का शव रविवार को बरामद हुआ.

वहीं एक अन्य घटना में बीते रविवार को मुगल रोड पर एक निजी कार के गहरी खाई में गिर जाने से एक सरकारी अधिकारी, उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई जबकि उनकी बेटी घायल हो गई थी. अधिकारियों ने बताया कि परिवार कश्मीर से जम्मू जा रहा था और पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में पन्नार पुल के पास यह दुर्घटना हुई. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान निदेशक (वित्त) आर.एस. बाली, उनकी पत्नी परविंदर कौर और बेटे इरवान सिंह के रूप में हुई है. अधिकारियों ने बताया कि हादसे में बाली की बेटी महरीन कौर घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

6 minutes ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

37 minutes ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

41 minutes ago

कैमूर में ठेकेदार को चाकू गोद कर छीन लिए 35 हजार, दतियांव गांव का है मामला

Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…

1 hour ago