दुनिया

Earthquake: अमेरिका के अलास्का में 7.4 तीव्रता का भूंकाप, सुनामी का खतरा, चेतावनी जारी

Earthquake: अमेरिका के अलास्का के तटीय क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रविवार को आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई. इन झटकों के बाद सुनामी का खतरा पैदा हो गया है. इसके लिए स्थानीय प्रशासन ने चेतावनी भी जारी कर दी है. भूकंप प्रभावित इलाकों के लिए राहत और बचाव दल को मुस्तैद कर दिया गया है. हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है. संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप 5.78 मील की गहराई पर था. भूकंप के झटके सैंड प्वाइंट से 106 किमी साउथ की तरफ महसूस किए गए हैं.

इसके दो हफ्ते पहले अलास्का के एंकरेज में एक हल्का भूकंप आया था. भूकंप के ये झटके एंकरेज शहर से लगभग 12 मील दक्षिण में और ईगल नदी से लगभग दो मील दक्षिण में महसूस किए गए थे. हालांकि, इस भूकंप में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं थी. यूएसजीएस के मुताबिक भूकंप 17.5 मील की गहराई पर आया था. वहीं एक बार फिर अलास्का में 7.4 तीव्रता के भूंकप से सुनामी का खतरा बढ़ गया है और इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. अलास्का भूकंपीय रूप से सक्रिय प्रशांत रिंग ऑफ फायर का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें: Adani: बांग्लादेश के घरों में जलने लगी अडानी की बिजली, अल्ट्रा सुपर-क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट शुरू होने के बाद पीएम शेख हसीना से मिले गौतम अडानी

1964 में आया था विनाशकारी भूकंप

मार्च 1964 में अलास्का में 9.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जो उत्तरी अमेरिका में अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप था. इसने एंकोरेज को तबाह कर दिया और सुनामी ला दी जिसने अलास्का की खाड़ी, अमेरिका के पश्चिमी तट और हवाई को तहस-नहस कर दिया था. इस विनाशकारी भूंकप के कारण इन इलाकों में भारी तबाही मची थी और जानमाल का काफी नुकसान हुआ था. भूकंप और सुनामी में इन इलाकों में 250 से ज्यादा लोग मारे गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

1 hour ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

2 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

2 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

2 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

3 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

3 hours ago