देश

प्यार में सीमा ने किया सरहद पार, नेपाल में धर्म परिवर्तन और शादी….अब भारत में जान को खतरा! अलर्ट हुई यूपी पुलिस

Seema Haider Case: ग्रेटर नोएडा का रबूपुरा गांव इनदिनों सुर्खियों में है. वजह है सीमा हैदर और उसकी प्रेम कहानी. पब्जी खेलते-खेलते चार बच्चों की अम्मा सीमा हैदर को नोएडा के एक लड़के सचिन से प्यार हो जाता है. प्यार को अंजाम देने के लिए सीमा अपने बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल होती हैं. सचिन और सीमा ग्रेटर नोएडा में कुछ महीने तक लिन-इन रिलेशनशिप में रहते हैं. पुलिस को जब इस बात की सूचना मिलती है तो वो दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज देती है. बाद में दोनों को जमानत मिल जाता है. सीमा फिलहाल सचिन के घर रबूपुरा में रह रही हैं. इस बीच खबर आ रही है कि सीमा को जान का खतरा है. पुलिस को भी कहीं न कहीं इस बात की भनक है. पुलिस ने जानकारी दी है कि सीमा और सचिन ने इस बात की जानकारी नहीं दी है पर हमलोग उसके घर पर नजर बनाए हुए हैं. जमानत पर बाहर सीमा को भारत में रहने दिया जाएगा या नहीं इस पर अभी फैसला आना बाकी है.

26/11 जैसा आतंकी हमला करने की धमकी

पिछले हफ्ते मुंबई पुलिस को 26/11 जैसा आतंकी हमला करने की धमकी दी गई थी. कंट्रोल रूम में फोन करके एक व्यक्ति ने कहा कि अगर सीमा हैदर को पाकिस्तान नहीं भेजा गया तो भारत बर्बाद हो जाएगा. 26/11 जैसा हमला दोबारा होगा. इंटेलिजेंस एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं. वहीं, इससे पहले 11 जुलाई को बलूचिस्तान से आतंकी संगठन ने एक वीडियो जारी करके भारत को धमकी दी थी. वीडियो में एक हथियारबंद आतंकी सीमा हैदर को पाकिस्तान वापस भेजने की बात कह रहा था.

यह भी पढ़ें: BJP से हाथ मिलाते ही सपा ने राजभर पर साधा निशाना, शेयर किया सीएम योगी पर SBSP प्रमुख की विवादित बयानबाजी का VIDEO

मैं पाकिस्तान नहीं जाना चाहती: सीमा हैदर

सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी पर सरकार अभी तक चुप है. मीडिया में काफ़ी बातें चल रही हैं. सीमा और सचिन के रोज़ इंटरव्यू हो रहे हैं. सचिन के घर लोगों का ‘पाकिस्तानी भाभी’ देखने के लिए तांता लगा हुआ है. सीमा कहती हैं कि ‘मैं ज़िन्दा तो पाकिस्तान नहीं जाऊंगी क्योंकि वहां मेरे साथ बहुत बुरा होगा. वहीं, सीमा हैदर के ऑफिशियल पति ने मोदी सरकार से वीडियो जारी कर गुहार लगाई है. सीमा के पति गुलाम ने कहा कि उसकी पत्नी को पाकिस्तान भेज दिया जाए. दूसरी ओर सीमा कहती है कि सचिन ही उसका पति है. वो पाकिस्तान नहीं जाएगी. अब उसे पाकिस्तान भेजा गया तो उसे वहां मार दिया जाएगा.

नेपाल में दोनों ने की थी शादी

सीमा बताती हैं, “हमने 13 मार्च को काठमांडू में पशुपति नाथ मंदिर में शादी की. एक टैक्सी वाले भाई की मदद से हम लोग शादी कर पाए. हमारे पास वीडियो भी हैं…मैंने खुद हिंदू धर्म अपनाया है. मुझे किसी ने दबाव नहीं डाला.” “गुलाम हैदर (सीमा के पति) वीडियो में कह रहे हैं कि मेरा दिमाग खराब कर दिया. किसी ने ऐसा नहीं किया है, मैं अपनी मर्जी से आई हूं. सचिन की मोहब्बत में आई हूं. मोहब्बत में मैंने हिंदू धर्म स्वीकार किया.”

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ ग्राहकों का डेटा? 3,897 रिकॉर्ड में मिली निजी जानकारी

SBI Data Leak Alert 2026: एसबीआई को ग्राहकों के डेटा के संभावित डार्क वेब पर…

2 minutes ago

‘हाथी के दांत दिखाने के और…’ 500 से ज्यादा हथियारों की पूजा के बाद राजा भैया का बयान हुआ VIRAL

Raja Bhaiya news: प्रतापगढ़ के बेंती राजभवन में विजयदशमी पर राजा भैया ने 500 से…

5 minutes ago

पीएम मोदी ने शेयर किया खास सुभाषित: बताया क्या है सच्चे साधु और कृतज्ञता का असली मतलब?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संस्कृत का एक प्रेरणादायक सुभाषित साझा…

19 minutes ago

सोने-चांदी के खरीदारों के लिए राहत भरी खबर! दिवाली से पहले सस्ता हुआ सोना; चेक करें आज का ताजा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल के बीच आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों…

39 minutes ago

‘पहले मानवता, फिर परंपरा…!’ एम्बुलेंस का सायरन सुनते ही सीएम योगी ने रोकी यात्रा, दिल जीत लेगा ये VIDEO

गोरखपुर में विजयादशमी की पारंपरिक शोभायात्रा के दौरान एम्बुलेंस का सायरन सुनते ही मुख्यमंत्री योगी…

39 minutes ago