पीएम मोदी. {फाइल फोटो)
रविवार को आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले के एक गांव में पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट में दो महिलाओं सहित कम से कम आठ श्रमिकों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए. यह घटना दोपहर करीब 12.45 बजे कोटौराटला मंडल के कैलासपट्टनम गांव में हुई. मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और अधिकारियों से रिपोर्ट सौंपने को कहा है.
राज्य की गृह मंत्री वी. अनिता ने बताया, “आग लगने की दुर्घटना में दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है. मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है.”
प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए पीएम रिलीफ फंड से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.
पीएमओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर से लिखा, “आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में एक फैक्ट्री दुर्घटना में लोगों की मौत से बहुत दुख हुआ है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है. प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री.”
-भारत एक्सप्रेस
Viral Love Story: प्यार और वफा की एक ऐसी मिसाल जो सोशल मीडिया पर दिल…
दिल्ली हाई कोर्ट ने आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप तय करने के निचली अदालत…
Jagdishwar Nigam: भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक अहम लेकिन कम चर्चित अध्याय पर लंदन…
सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की उस जनहित याचिका का निपटारा कर दिया,…
अंबुजा सीमेंट्स ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. बाहरी…
Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…