Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

आंध्र प्रदेश पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 8 लोगों की मौत, PM Modi ने जताया दुख, मृतकों को 2-2 लाख देने की घोषणा

प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए पीएम रिलीफ फंड से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.

PM Modi

पीएम मोदी. {फाइल फोटो)

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

रविवार को आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले के एक गांव में पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट में दो महिलाओं सहित कम से कम आठ श्रमिकों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए. यह घटना दोपहर करीब 12.45 बजे कोटौराटला मंडल के कैलासपट्टनम गांव में हुई. मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और अधिकारियों से रिपोर्ट सौंपने को कहा है.

राज्य की गृह मंत्री वी. अनिता ने  बताया, “आग लगने की दुर्घटना में दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है. मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है.”

प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए पीएम रिलीफ फंड से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.

पीएमओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर से लिखा, “आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में एक फैक्ट्री दुर्घटना में लोगों की मौत से बहुत दुख हुआ है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है. प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital