खेल

IPL 2025: करुण नायर की धमाकेदार पारी पर फिरा पानी, मुंबई ने दिल्ली को रोमांचक मुकाबले में 12 रन से हराया

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 29वें मुकाबले में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने थीं. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने जोरदार खेल दिखाते हुए दिल्ली को 12 रन से शिकस्त दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 5 विकेट पर 205 रन बनाए और इसके जवाब में दिल्ली की टीम 19 ओवर में 193 रनों पर सिमट गई. इस हार के साथ दिल्ली को सीजन में पहली बार हार का स्वाद चखना पड़ा, जबकि मुंबई ने अपने छठे मैच में दूसरी जीत दर्ज की.

करुण नायर की पारी गई बेकार

दिल्ली की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही. पहली ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क बिना खाता खोले दीपक चाहर का शिकार बन गए. इसके बाद इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए करुण नायर ने आक्रामक अंदाज में बैटिंग करते हुए अभिषेक पोरेल के साथ 119 रनों की साझेदारी की. करुण ने मात्र 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया.

पोरेल ने 25 गेंदों में 33 रन बनाए, लेकिन कर्ण शर्मा ने उन्हें चलता कर दिया. इसके बाद करुण भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और 42 गेंदों में 89 रन बनाकर मिचेल सेंटनर की गेंद पर बोल्ड हो गए. उनकी इस पारी में 12 चौके और 5 छक्के शामिल थे.

कर्ण शर्मा ने कराई मुंबई की वापसी

करुण और पोरेल के आउट होने के बाद दिल्ली की पारी लड़खड़ा गई. कप्तान अक्षर पटेल (9), स्टब्स (1) और केएल राहुल (11) सस्ते में लौटे. कर्ण शर्मा ने अक्षर और राहुल दोनों को आउट किया, जबकि स्टब्स का विकेट भी उन्हें मिला.

जब स्कोर 180 पर था, तब विप्रज निगम भी स्टंप हो गए. यहां से मैच का रोमांच अपने चरम पर पहुंचा, लेकिन बुमराह के 19वें ओवर ने खेल पलट दिया. इसी ओवर में दिल्ली के तीन बल्लेबाज – आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव और मोहित शर्मा रनआउट हो गए, जिससे टीम की उम्मीदों पर पानी फिर गया.

दिल्ली के सामने रखा मजबूत टारगेट

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी रही. रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन ने पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े. रोहित 18 रन बनाकर विप्रज निगम के शिकार बने, जबकि रिकल्टन ने 25 गेंदों पर 41 रन बनाए और कुलदीप यादव की गेंद पर बोल्ड हो गए.

इसके बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने 60 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला. सूर्या ने 40 रन बनाए जबकि कप्तान हार्दिक पंड्या महज 2 रन बनाकर लौटे. फिर तिलक वर्मा और नमन धीर ने आखिरी ओवरों में तूफानी बैटिंग करते हुए टीम को 205 रन तक पहुंचाया. तिलक ने 33 गेंदों में 59 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. वहीं नमन धीर ने सिर्फ 17 गेंदों में नाबाद 38 रन ठोके और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रायन रिकल्टन, सूर्यकुमार यादव, विल जैक्स, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
इम्पैक्ट सब्स: अश्विनी कुमार

दिल्ली कैपिटल्स: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार
इम्पैक्ट सब्स: करुण नायर


ये भी पढ़ें- IPL 2025: विराट कोहली और फिल साल्ट की धमाकेदार बल्लेबाजी, RCB ने राजस्थान को 9 विकेट से रौंदा


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

अर्नब के कहर का असर? सहारनपुर में फटा आसमान, मस्जिद का गुंबद चकनाचूर; देखें VIDEO

Saharanpur News: सहारनपुर में आकाशीय बिजली के कहर से मस्जिद का गुंबद ढह गया है.…

4 minutes ago

1 नवंबर से बदल जाएंगे कई नियम: GST से लेकर LPG, ITR और PNB कार्ड तक, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

November Money Shakeup: 1 नवंबर 2026 से GST नियमों में बदलाव, LPG सिलेंडर की कीमतों…

28 minutes ago

दुनिया का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य नहीं पढ़ पाये बीबी की कुंडली, MLC चुनाव में मिले मुट्ठी भर वोट

UP MLC Election: चुनावी नतीजों से निराश स्मिता मिश्रा ने धांधली और बूथ कैप्चरिंग के…

32 minutes ago

ममता बनर्जी बनाम ईडी मामला: सुप्रीम कोर्ट में गरमाई बहस, कपिल सिब्बल की दलीलों के बाद कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

आई-पैक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी और ईडी की याचिकाओं पर सुनवाई के…

34 minutes ago

इजराइल में सत्ता की लड़ाई: नेतन्याहू या आइजनकोट, किसके हाथ आएगी प्रधानमंत्री की कुर्सी?

Israel Election 2026: इजराइल में चुनाव के बाद सरकार गठन पर सस्पेंस बरकरार है. नेतन्याहू…

41 minutes ago

‘सिर्फ रिपोर्ट बनाना काफी नहीं, ठगी रोके बैंक’, साइबर फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी चेतावनी

डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि बैंक…

48 minutes ago