देश

गृह​ मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान- अब सहकारी समितियां चलाएंगी पेट्रोल पंप, लोगों को गैस सिलेंडर भी बांटेंगी

MP News: भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शिरकत की और सहकारिता के क्षेत्र में कई बड़े ऐलान किए. इस मौके पर मध्यप्रदेश दुग्ध महासंघ और नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) के बीच अहम समझौता हुआ. इसके अलावा एमपी के छह अन्य दुग्ध संघों ने भी एनडीडीबी के साथ अलग-अलग एमओयू किए.

अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि अब सहकारी समितियां सिर्फ परंपरागत कामों तक सीमित नहीं रहेंगी. वह जल्द ही पेट्रोल पंप का संचालन करेंगी और रसोई गैस वितरण का कार्य भी संभालेंगी. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में सहकारिता के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, जिन पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है.

‘सहकारिता मंत्रालय बनने से आई क्रांतिकारी सोच’

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब देश को आज़ादी के 75 साल बाद सहकारिता मंत्रालय दिया, तभी से इस क्षेत्र में ठोस परिवर्तन की शुरुआत हुई. उन्होंने कहा, “साढ़े तीन साल पहले तक केंद्र में सहकारिता पर कोई स्पष्ट नीति नहीं थी. लेकिन अब हालात बदल चुके हैं. प्रधानमंत्री ने इस क्षेत्र पर खुद नजर रखते हुए बदलाव की बुनियाद रखी है.”

अमित शाह ने बताया कि सहकारिता मंत्रालय ने सबसे पहले मॉडल बायलॉज तैयार कर सभी राज्यों को भेजे. उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि कई अटकलों और राजनीतिक मतभेदों के बावजूद, देश के हर राज्य ने इन बायलॉज को स्वीकार किया है, चाहे वे किसी भी राजनीतिक पार्टी द्वारा शासित हों.

किसानों की स्थिति बदलनी होगी: मुख्यमंत्री मोहन यादव

सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है जब किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाया जाए. उन्होंने कहा कि एक दौर था जब कहा जाता था कि भारत में दूध की नदियां बहती हैं, लेकिन सच यह था कि लोग गाय का दूध भी बाजार से नहीं खरीदते थे. उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार अब इस सोच को बदलेगी.

पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री लखन पटेल ने जानकारी दी कि एनडीडीबी और एमपी दुग्ध संघ के बीच हुए समझौते के बाद सांची ब्रांड का नाम या लोगो नहीं बदला जाएगा. केवल संचालन की जिम्मेदारी एनडीडीबी के पास रहेगी. साथ ही, दुग्ध संघों में काम करने वाले सीईओ अब एनडीडीबी के अधीन काम करेंगे.

कार्यक्रम में मौजूद रहे वरिष्ठ नेता और अधिकारी

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की. उनके साथ सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग और पशुपालन मंत्री लखन पटेल भी मंच पर मौजूद रहे. इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार के सहकारिता एवं डेयरी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी सम्मेलन में शामिल हुए.

इससे पहले, स्टेट हैंगर पर अमित शाह का स्वागत मुख्यमंत्री मोहन यादव और विश्वास सारंग ने किया. शाह का काफिला सीधे सीएम हाउस पहुंचा, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ लंच भी किया.


ये भी पढ़ें- UP News: दो महिलाओं के बीच विवाद को कानपुर पुलिस ने ऐसे सुलझाया….थाने में बकरी का दूध पिलाकर हुआ फैसला


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

चुनौतीपूर्ण माहौल में भी चमकी अंबुजा! दूसरी तिमाही में 16.5 मिलियन टन रही बिक्री

अंबुजा सीमेंट्स ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. बाहरी…

18 minutes ago

शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी! जालौन में मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जीवाड़ा करने वाला शातिर गिरोह बेनकाब

Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…

31 minutes ago

बाबा कार्तिक उरांव जयंती: दूरदराज के आदिवासी गांव से ब्रिटेन तक का सफर, ऐसा था इस महान शख्सियत का जीवन

बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर जानिए एक ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रेरणादायक कहानी,…

37 minutes ago

करवा चौथ पर पति बना हैवान, पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस को किया फोन

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने प्रेम विवाह के 16 साल बाद अपनी…

49 minutes ago

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

58 minutes ago

कराची में ये क्या हो गया? उफन पड़े पाकिस्तानी हिंदू, ‘रामायण’ के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली यात्रा

Pakistan News: पाकिस्तान के कराची में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर दिखा अनोखा…

1 hour ago