कोरोना मामलों में बढ़ोतरी
महाराष्ट्र में कोरोना अपने अलग-अलग चरणों में काफी तबाही मचा चुका है. वहीं राज्य में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने से हड़कंप मचा हुआ है. राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र में 86 COVID-19 के मामले दर्ज किए गए और बीमारी से उबरने के बाद शनिवार को 154 लोगों को छुट्टी दे दी गई. शनिवार को कोई नया जेएन.1 वैरिएंट से संक्रमित मरीज नहीं मिला. राज्य में रिकवरी दर 98.17 प्रतिशत है, जबकि मामले में मृत्यु दर 1.81 प्रतिशत है. शनिवार को राज्य में कुल 12,917 परीक्षण किए गए.
मरने वालों में ज्यादातर 60 की उम्र के पार
शनिवार तक राज्य में 250 मरीज जेएन.1 वैरिएंट से संक्रमित थे. 1 जनवरी से राज्य में COVID-19 की वजह से 143 मौतें दर्ज की गई हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इनमें से 71.33 प्रतिशत मौतें 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की हुई हैं, वहीं मरने वालों में 85 प्रतिशत को अन्य बीमारियां भी थीं और 15 प्रतिशत को कोई अन्य बीमारियां नहीं थी.
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने हाल ही में कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 को वर्गीकृत किया है, जो इसके मूल वंश बीए.2.86 से अलग है. हालांकि, वैश्विक स्वास्थ्य निकाय ने इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान साक्ष्यों के आधार पर JN.1 द्वारा उत्पन्न समग्र जोखिम कम है.
इसे भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: अखिलेश यादव की दूर हुई नाराजगी, प्राण-प्रतिष्ठा का न्योता मिलने पर कही ये बात, अब इस दिन जाएंगे अयोध्या
कई देशों में JN.1 वायरस
केंद्र और राज्य दोनों सरकारें नए ओमीक्रॉन सब-वेरिएंट JN.1 पर कड़ी नजर रख रही हैं. चीन, इंडोनेशिया, फिलीपींस, मलेशिया और सिंगापुर सहित कई देशों ने नए कोरोनो वायरस के मामलों में बढ़ोतरी की सूचना दी है. JN.1 स्ट्रेन, जो पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका में सितंबर में पाया गया था, BA.2.86 का वंशज है, जो कि COVID -19 के ओमिक्रॉन स्ट्रेन का एक अत्यधिक उत्परिवर्तित संस्करण है. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि COVID-19 उप-संस्करण JN.1 16 राज्यों में फैल गया है, 11 जनवरी तक संक्रमण के कुल 971 मामले सामने आए हैं.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…