पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला
नोएडा पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने 32 उपनिरीक्षक समेत पुलिस लाइन में तैनात 54 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया है. पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात दरोगा विकास जैन को जनसंपर्क अधिकारी अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) नियुक्त किया गया है.
उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक अभिलाष कुमार त्यागी को वाचक (पुलिस उपायुक्त अपराध) के रूप में तैनात किया गया है. उन्होंने बताया कि कुल 32 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है. प्रवक्ता ने बताया कि मुख्य आरक्षी और आरक्षी के पद पर तैनात 22 कर्मियों का भी तबादला किया गया है.
बता दें कि नोएडा में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह लगातार अपराध के खिलाफ अभियान चला रही हैं. अपराधियों पर पुलिस शिकंजा कस रही है. पुलिस आयुक्त की कमान संभालने के बाद से ही नोएडा में लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखने के लिए सीपी लक्ष्मी सिंह प्रयासरत हैं. वहीं हाल ही में उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने के लिए एक दर्जन से ज्यादा आईपीएस अफसरों के तबादले योगी सरकार ने किए थे. जिसमें बरेली के एसएसपी प्रभाकर चौधरी का नाम भी शामिल था. प्रभाकर चौधरी के तबादले को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर सवाल भी खड़े किए जा रहे थे.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…