देश

Nuh Voilence: PM मोदी से मिले गुड़गांव के सांसद राव इंद्रजीत सिंह, कहा- दोनों समुदायों के बीच हथियार कैसे आए? जांच होनी चाहिए

हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को हुई हिंसा की आग राज्य के कई जिलों में पहुंच गई है. जगह-जगह पुलिस की तैनाती की गई है. इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है. सीएम खट्टर ने किसी बड़ी साजिश का अंदेशा व्यक्त किया है. लेकिन हिंसा की आग अचानक कैसे भड़क गई? इसको लेकर हरियाणा सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं. इस बार सवाल उठाने वाला कोई और नहीं बल्कि गुरुग्राम से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत हैं. दावा किया जा रहा है कि नूंह हिंसा की स्क्रिप्ट पहले ही तैयार कर ली गई थी. नूंह हिंसा को एक तरह से सिस्टम फेल्यर कहा जा रहा है.

बता दें कि बुधवार को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने पीएम मोदी से मुलाकात की. पीएम से बातचीत के बाद उन्होंने हरियाणा सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा, ” मैंने हरियाणा में एम्स के उद्घाटन के लिए उन्हें आमंत्रित करने के लिए मैंने पीएम से मुलाकात की. नूंह हिंसा के सवाल पर उन्होंने कहा, “अगर दोनों समुदायों के पास हथियार थे तो यह जांच का विषय है कि उनके पास हथियार कैसे आए और उन्होंने ऐसा माहौल क्यों बनाया? हरियाणा सरकार इसकी जांच कराएगी.” जब राव इंद्रजीत से पूछा गया कि पीएम मोदी से और क्या बातें हुईं, तो उन्होंने कहा कि हर बातें बताई नहीं जाती.

मामले की जांच हो: राव इंद्रजीत

बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री राव ने कहा, “जुलूस में ले जाने के लिए किसने हथियार दिए उनको ? जुलूस में कोई तलवार लेकर जाता है? लाठी-डंडे लेकर जाता है जुलूस के लिए? उन्हें हथियार किसने दिए? यह गलत है. इस तरफ से भी उकसावे की कार्रवाई हुई. मैं यह नहीं कह रहा हूं कि दूसरी तरफ से कोई उकसावे की कार्रवाई नहीं हुई. लेकिन तलवार या लाठियां लेकर जुलूस में कौन जाता है? मामले की जांच हो.”

नूंह हिंसा की वजह

बता दें कि 31 जुलाई यानी बीते सोमवार को विश्व हिंदू परिषद ने ‘बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा’ निकाली. यात्रा शुरू होने के 10 मिनट बाद नूंह के खेड़ला मोड़ के पास दोनों गुटों के बीच झड़प शुरू हो गई. इसके बाद भारी भीड़ ने जुलूस पर पथराव कर दिया. शुरुआत में हिंदू पक्ष भाग गया, लेकिन बाद में उन्होंने जवाबी कार्रवाई की. जवाबी कार्रवाई के दौरान कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया. मस्जिदों में आग लगा दी गई. घरों को भी आग के हवाले कर दिया गया है. अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. नूंह हिंसा में मोनू मानेसर का नाम भी सामने आ रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

7 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

12 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

27 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago