दुनिया

पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर लगा अमेरिकी चुनाव के परिणाम को पलटने की कोशिश का आरोप, 45 पेज की चार्जशीट दायर

Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. बीते चार महीने में ट्रंप पर तीसरी बार आपराधिक चार्ज लगने की बात सामने आई है. डोनाल्ड ट्रंप पर साल 2020 में अमेरिकी चुनाव के परिणाम को पलटने की कोशिश का आरोप लगा है. इस मामले की जांच कर रहे विशेष वकील ने 45 पेज की चार्जशीट दायर की है. इसमें डोनाल्ड ट्रंप पर चार आरोप लगे हैं. अभियोग में कहा गया है कि ट्रंप के चुनाव जीतने के दावे झूठे थे. उन्हें पता था कि उनके दावे गलत हैं फिर भी उन्हें दोहराकर व्यापक रूप से प्रसारित किया.

Donald Trump के खिलाक क्या-क्या लगे आरोप?

पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. उनपर एक-दो नहीं बल्कि चार आरोप लगे हैं. मिली जानकारी के अनुसार, 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों को पलटने की कोशिश के ट्रंप के प्रयासों की जांच कर रहे विशेष वकील जैक स्मिथ ने 45 पेजों की चार्जशीट दायर की है. इसमें डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चार आरोप लगे हैं. ये आरोप हैं- अमेरिका को धोखा देने की साजिश, आधिकारिक कार्यवाही में बाधा डालने की साजिश, गवाह के साथ छेड़छाड़ और नागरिकों के अधिकारों के खिलाफ साजिश. इस अभियोग में अमेरिका के कैपिटल हिल में हुई हिंसा से जुड़ी घटनाओं की जांच भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- हरियाणा हिंसा पर फिल्मी सितारों ने जताई चिंता, अभिनेता धर्मेंद्र बोले- ये कहर…क्यों…किसलिए? बख्श दे मालिक…

2024 में होना है अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव

आपको बता दें कि अगले साल अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं. इसको लेकर अभी से हलचल तेज हो गई है. वहीं, रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए ट्रंप की दावेदारी तगड़ी मानी जा रही है. बताया जा रहा है कि ट्रंप रेस में सबसे आगे हैं. इस बीच अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर लिखा, “मैंने सुना है कि विक्षिप्त स्मिथ, 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप करने के लिए, आपके पसंदीदा राष्ट्रपति पर एक और फर्जी अभियोग लगाएंगे.”

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

3 minutes ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

23 minutes ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

26 minutes ago

नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान? जानिए वायरल वीडियो का सच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…

28 minutes ago

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

1 hour ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

1 hour ago