देश

हरियाणा के अंबाला में एक भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने बस को मारी टक्कर, आठ लोगों की मौत

हरियाणा के अंबाला जिले में एक भीषण हादसा हो गया है, हादसा में एक ट्रक और बस की टक्कर हो गई है. जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई. जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. मरने वालों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. हादसा शुक्रवार सुबह साढ़े 4 बजे पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे 344 पर गांव कक्कड़ माजरा (शहजादपुर) के पास हुआ. पुलिस ने यह जानकारी दी. घटना पंचकूला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कक्कड़ माजरा गांव के पास हुई. बस उत्तर प्रदेश के बरेली से हिमाचल प्रदेश के बद्दी जा रही थी.

बस में ट्राला ने पीछे से मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक, बस यूपी के बरेली से बद्दी जा रही थी. बस के तीन यात्री कक्कड़ माजरा में उतर रहे थे, तभी जैसे ही बस शहजादपुर के पास पहुंची तो पीछे से ट्राला ने बस को टक्कर मार दी. हादसा इतना दिल दहलाने वाला था कि 8 मजदूरों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने 6 शव नारायणगढ़ सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाए और 2 शव को पंचकूला सिविल अस्पताल में रखवा दिया हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. घायलों को अंबाला सिटी और नारायणगढ़ के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि बस में सवार अधिकतर लोग निर्माण कार्य करने वाले प्रवासी मजदूर थे. राहगीरों की मदद से हताहत लोगों को बस से बाहर निकाला गया. उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

2 गंभीर घायलों को PGI रेफर

अंबाला कैंट सिविल अस्पताल पहुंचे 5 घायलों में से 2 गंभीर हालत वालों को PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल हुई 40 वर्षीय गुड्‌डी, उसकी बेटी शिवानी, चांद बाबू, 1 साल के मासूम बच्चे व एक व्यक्ति को अंबाला कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया गया था. जिसमे डॉक्टरों ने 1 साल के मासूम व अज्ञात व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया गया.

(एजेंसी इनपुट के साथ)

-भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago