होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
Holi 2023: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने आगामी त्योहारों को लेकर कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि “भविष्य के त्योहारों में धार्मिक परंपराओं और आस्था को पूरा सम्मान दिया जायेगा, अराजकता स्वीकार नहीं की जाएगी. अगर कोई इसका विरोध करेगा तो उसको बिल्कुल भी बक्शा नहीं जाएगा.” बता दें कि आने वाले कुछ महीनों में काफी त्योहार आने वाले है. जिसके चलते ही प्रशासन को दिशा-निर्देश दिए हैं.
सीएम योगी (CM Yogi) ने होली, शब-ए-बारात, रमजान, नवरोज़, चैत्र नवरात्र, राम नवमी आदि महत्वपूर्ण पर्व-त्योहार के शांतिपूर्ण आयोजन के संबंध में शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों और जिला, रेंज, जोन व मंडल स्तर पर तैनात पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक करके आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
सीएम योगी ने कहा कि “अगले कुछ महीनों में त्योहारों के चलते अनेक स्थानों पर शोभायात्राओं का आयोजन किया जाएगा. मेले आदि लगेंगे. लेकिन उल्लास और उमंग के बीच कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत यह समय संवेदनशील है.” उन्होंने आगे कहा “हमें सतत सतर्क-सावधान रहना होगा. पिछले छह साल से प्रदेश में सभी धर्म-सम्प्रदाय के पर्व-त्योहारों के आयोजन शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में हुए हैं. इस क्रम को आगे भी बनाये रखना होगा.”
उन्होंने कहा “पर्व-त्योहार में शासन द्वारा सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. धार्मिक आस्थाओं को सम्मान दें, किंतु अराजकता स्वीकार नहीं की जाएगी. आयोजकों को अनुमति देने से पूर्व उनसे शांति और सौहार्द सुनिश्चित करने के संबंध में शपथ पत्र लिया जाए.”
सीएम ने कहा कि शरारतपूर्ण बयान जारी करने और माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाए और उनसे कड़ाई से पेश आएं. उन्होंने कहा कि होली के मौके पर कतिपय शरारती तत्व दूसरे सम्प्रदाय के लोगों को अनावश्यक रूप से उत्तेजित करने की कुत्सित कोशिश कर सकते हैं, ऐसे मामलों पर नजर रखें. संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…