केरल का ट्रांसजेंडर जोड़ा
Kerala: केरल के कोझिकोड में एक ट्रांसजेंडर दंपति ने घोषणा की है कि वे अगले महीने दुनिया में अपने पहले बच्चे के आने का स्वागत करेंगे. देश में किसी ट्रांसजेंडर व्यक्ति के गर्भधारण करने का यह पहला मामला माना जा रहा है.
पेशे से नर्तकी जिया पावल ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है. इंस्टाग्राम पर जिया पावल ने इस बात की घोषणा की कि उनके पार्टनर जहाद के गर्भ में आठ महीने का शिशु पल रहा है. इसके अलावा पावल ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है कि, ‘‘मेरा मां बनने और उसका पिता बनने का सपना अब पूरा होने वाला है. जहाद के गर्भ में आठ महीने का भ्रूण है. हमें यह पता चला है कि भारत में किसी ट्रांसजेंडर व्यक्ति के गर्भधारण का यह पहला मामला है.’’
इस थेरेपी से बने मां-बाप
मिली जानकारी के अनुसार यह जोड़ा बीते तीन साल से साथ रह रहा है और बच्चे के लिए हॉरमोन थेरेपी करा रहा था. बताया जा रहा है कि पहले जहाद पुरुष बनने वाले थे, इसके लिए जहाद स्तन हटाने के लिए सर्जरी कराने वाले थे, लेकिन बच्चे की चाह में उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया.
डॉक्टरों का जताया आभार
गर्भधारण करने के कारण जहाद ने अपनी सर्जरी को भी टालने का फैसला किया. पावल ने गर्भावस्था के विभिन्न चरणों में सहयोग करने के लिए अपने परिवार और डॉक्टरों को धन्यवाद दिया और आभार जाताया.
इसे भी पढ़ें: World Cancer Day: देश में बढ़ रही कैंसर के मरीजों की संख्या, जानिए क्या है इस साल का कैंसर डे का थीम
तीन साल से साथ में रह रहा है ट्रांसजेंडर युगल
केरल के कोझिकोड में रहने वाले जहाद और जिया पावल एक ट्रांसजेंडर युगल हैं. दंपति की घोषणा के बाद यह माना जा रहा है कि यह संभवतः देश में एक ट्रांस व्यक्ति की पहली गर्भावस्था है. पिछले तीन साल से साथ रह रहे इस जोड़े ने बच्चे के आने की खुशखबरी साझा करने के लिए इंस्टाग्राम को चुना. उनकी इस पोस्ट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इसके अलावा इस बात की सूचना मिलने पर माना जा रहा है कि देश में इस तरह का यह पहला मामला है.
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…