देश

Rajasthan: सोशल मीडिया पर गैंगस्टर्स को फॉलो करना पड़ेगा भारी, पुलिस ने 26 फॉलोवर्स को किया गिरफ्तार

Rajasthan: राजस्थान में इन दिनों गैंगस्टर्स का बढ़ता बोलबाला पुलिस के लिए चुनौती बनता हुआ दिख रहा है. नामी गैंगस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए अपनी रोबिन हुड की छवि को काफी एक्टिव करते हुए नजर आते हैं. अपनी प्रोफाइल में गैगस्टर्स अपनी पॉवर, दौलात और हथियार के साथ फोटो अपलोड करते हैं. जिसके आकर्षित होकर प्रदेश के युवा भी उनको फॉलो करना शुरु कर देते हैं. युवा उनकी सोशल मीडिया पोस्ट को लाइक कर रहे हैं और फिर उनके सहयोगी की भूमिका भी अदा करते सामने आए हैं. इन गैगस्टर्स को सोशल मीडिया पर फॉलो करने वालों की तादाद लगातार बढ़ रही है. ऐसे में अब पुलिस ने गैंगस्टर और उनके फॉलोवर्स पर लगाम लगाने की योजना बनाई है.

पुलिस ने राजस्थान के गैंगस्टरों को फॉलो करने वाले युवाओं को पकड़ना शुरू कर दिया है. जिसके बाद इन सभी युवाओं को थाने लाकर पूछताछ कर इनके घरवाओं को जानकारी दी जाती है.

गैंगस्टर्स को फॉलो करने वालो पर कसा शिंकजा

जयपुर के एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजयपाल लांबा ने बताया कि,”जयपुर में लगातार मिल रही कारोबारियों को धमकियों और फायरिंग की वारदात के बाद गैंगस्टर लारेंस विश्नोई, रितिक बॉक्सर और रोहित गोदारा से संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उन्हें फॉलो करने वाले युवकों पर जयपुर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है”. पुलिस की साइबर सेल की निगरानी के बाद जयपुर पुलिस ने पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार देर शाम 26 युवकों को गिरफ्तार कर लिया. इसमें 21 युवकों को जयपुर के पूर्व जिले के अलग-अलग थाना इलाकों से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार युवकों के परिजनों को बुलाकर उनको उनके बच्चों की करतूत बताई है.

यह भी पढ़ें-   Pakistan: पाकिस्तान में विकिपीडिया पूरी तरह से ब्लॉक, 48 घंटे की दी थी डेडलाइन, जाने क्यों हुई कार्रवाई ?

पकड़ने जाने वाले युवाओं ने माफी मांगी

डीसीपी पूर्व डॉक्टर राजीव पचार ने बताया कि,”आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ के बाद उनके परिजनों को भी बुलाया गया और उनकी करतूत बताई गई. तब ज्यादातर युवक गलती पर माफी मांगने लगे तो कई युवा रोने लग गए”. वहीं कुछ युवकों ने कहा कि फिर कभी दोबारा गैंगस्टर्स को फॉलो नहीं करेंगे. ज्यादातर परिजनों को पता नहीं था कि उनका बेटा सोशल मीडिया पर बदमाशों को फॉलो कर उनकी आपराधिक वारदातों को पसंद कर रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

40 minutes ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

51 minutes ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

55 minutes ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

1 hour ago

पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक, आर.के. सिन्हा का सफर थमा; 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…

1 hour ago

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सवाल!

Digital Personal Data Protection Act: हाल ही में डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने सुप्रीम…

1 hour ago