Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

इस ट्रांसजेंडर कपल के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, लड़की से लड़का बना शख्स हुआ प्रेग्नेंट

Kerala: इंस्टाग्राम पर जिया पावल ने इस बात की घोषणा की कि उनके पार्टनर जहाद के गर्भ में आठ महीने का शिशु पल रहा है.

transgender couple

केरल का ट्रांसजेंडर जोड़ा

Kerala: केरल के कोझिकोड में एक ट्रांसजेंडर दंपति ने घोषणा की है कि वे अगले महीने दुनिया में अपने पहले बच्चे के आने का स्वागत करेंगे. देश में किसी ट्रांसजेंडर व्यक्ति के गर्भधारण करने का यह पहला मामला माना जा रहा है.

आठ महीने का हो गया है शिशु

पेशे से नर्तकी जिया पावल ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है. इंस्टाग्राम पर जिया पावल ने इस बात की घोषणा की कि उनके पार्टनर जहाद के गर्भ में आठ महीने का शिशु पल रहा है. इसके अलावा पावल ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है कि, ‘‘मेरा मां बनने और उसका पिता बनने का सपना अब पूरा होने वाला है. जहाद के गर्भ में आठ महीने का भ्रूण है. हमें यह पता चला है कि भारत में किसी ट्रांसजेंडर व्यक्ति के गर्भधारण का यह पहला मामला है.’’

इस थेरेपी से बने मां-बाप

मिली जानकारी के अनुसार यह जोड़ा बीते तीन साल से साथ रह रहा है और बच्चे के लिए हॉरमोन थेरेपी करा रहा था. बताया जा रहा है कि पहले जहाद पुरुष बनने वाले थे, इसके लिए जहाद स्तन हटाने के लिए सर्जरी कराने वाले थे, लेकिन बच्चे की चाह में उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया.

डॉक्टरों का जताया आभार

गर्भधारण करने के कारण जहाद ने अपनी सर्जरी को भी टालने का फैसला किया. पावल ने गर्भावस्था के विभिन्न चरणों में सहयोग करने के लिए अपने परिवार और डॉक्टरों को धन्यवाद दिया और आभार जाताया.

इसे भी पढ़ें: World Cancer Day: देश में बढ़ रही कैंसर के मरीजों की संख्या, जानिए क्या है इस साल का कैंसर डे का थीम

तीन साल से साथ में रह रहा है ट्रांसजेंडर युगल 

केरल के कोझिकोड में रहने वाले जहाद और जिया पावल एक ट्रांसजेंडर युगल हैं. दंपति की घोषणा के बाद यह माना जा रहा है कि यह संभवतः देश में एक ट्रांस व्यक्ति की पहली गर्भावस्था है. पिछले तीन साल से साथ रह रहे इस जोड़े ने बच्चे के आने की खुशखबरी साझा करने के लिए इंस्टाग्राम को चुना. उनकी इस पोस्ट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इसके अलावा इस बात की सूचना मिलने पर माना जा रहा है कि देश में इस तरह का यह पहला मामला है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital