देश

बगीचे में आम खाने आए 60 साल के शख्स का चाकू से काटा गला, फिर उसके सिर को लेकर पूरे गांव में घूमा

झारखंड से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जमशेदपुर के कुदालम गांव में एक व्यक्ति ने 60 वर्षीय बुजुर्ग निताई महतो का सिर धारदार हथियार से काट दिया. इसके बाद वह कटा सिर लेकर गांव में घूमता रहा. उसके घरवालों ने किसी तरह उसे काबू में किया और एक पेड़ में रस्सी से बांध दिया. गांव के लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की. बाद में वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. हत्या की वजह क्या है इसका मामला अभी तक साफ नहीं हो पाया है. आरोपी का नाम मिथुन महतो है.

कटा सिर लेकर काफी देर तक गांव में घूमा

बताया गया है कि निताई महतो सुबह-सुबह गांव के बगीचे में आम चुनने गए थे. उसी वक्त मिथुन वहां पहुंचा. उसने निताई महतो को हथियार का भय दिखाकर पहले कपड़े उतरवाए और इसके बाद गला रेत डाला. इसकी खबर मिली तो गांव के लोग दौड़े, लेकिन मिथुन महतो के हाथ में कटा सिर और हथियार देखकर लोग पीछे हट गए. मिथुन कटा सिर लेकर काफी देर तक गांव में घूमता रहा. इसके बाद वह अपने घर पहुंच गया. कुदालम गांव जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है.

पुलिस के अनुसार

थाना प्रभारी राम बाबू मंडल ने बताया कि मृतक का सिर और धड़ बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. मृतक निताई महतो के पुत्र प्रह्लाद महतो के अनुसार, उसके पिता या परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं थी. वह सब्जी बेचकर परिवार चलाते थे.उनकी हत्या क्यों की गई, इसका मामला अभी तक स्पष्ट नही हो पाया है.

मृतक के पुत्र के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या के पीछे की वजह अंधविश्वास हो सकता है. बता दें कि इस इलाके में डायन, जादू-टोना के नाम पर हर साल कई हत्याएं होती हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

करीब 10 साल बाद भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में लौटे आशुतोष राय, पूर्वांचल में क्या होगी भूमिका?

वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच…

13 minutes ago

‘हर संभव मदद मिलेगी…’: चक्रवात अर्नब के हालात पर अमित शाह की नजर, जल्द पहुंचेगी केंद्रीय टीम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…

32 minutes ago

बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…

58 minutes ago

जियो की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 104 से सीधे 80 लाख शेयरहोल्डर्स

Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…

58 minutes ago

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

2 hours ago