देश

पंजाब के गांवों में लड़कियों पर छाया क्रिकेट का जुनून, मां-बाप दिला रहे कोचिंग, किसान ने अपने खेत को बाना डाला ट्रेनिंग सेंटर

पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों में महिला क्रिकेट को एक बड़े लेवल पर ले जाने की तैयारी चल रही है. ‘विमेंस प्रिमियर लीग’ के चलते सैकड़ों लड़कियां प्रेरित हुई हैं और लगातार क्रिकेट के लिए अपना जुनून दिखा रही हैं. इसके पीछे विमेंस टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर सबसे बड़ी इंस्पीरेशन हैं. आलम ये है कि शहरों और कस्बों के पंजाब के गांवों में भी बड़ी संख्या में लड़कियां क्रिकेट की प्रोफेशनल ट्रेनिंग ले रही हैं. धरोकी गांव इसका सबसे बड़ा उदाहरण है.

पंजाब पुलिस के कॉन्सटेबल गुलाब सिंह शेरगिल ने एक नया यज्ञ ठाना है. उन्होंने अपनी बेटी और बाकी लड़कियों में क्रिकेट के प्रति रूझान और समर्पण को देखते हुए अपना एक एकड़ का खेत प्ले-ग्राउंड के तौर पर तब्दील कर दिया है. धरोकी गांव के गुलाब सिंह शेरगिल के चलते यहां पर 18 लड़कियों को कोचिंग दी जा रही है.

शेरगिल मूल रूप से पहले खेती-बाड़ी का काम करते थे. लेकिन, अब वह अपनी किसानी और सैलरी का सारा पैसा बेटी को क्रिकेट की कोचिंग देने में लगे हैं. उनका यहां से ट्रेनिंग हासिल की हुईं 7 लड़कियों का चयन अंडर-15 में हो चुका है. शेरगिल के समर्पण और लड़कियों के जुनून का असर है कि धरोकी की तरह और गांव भी लड़कियों की कोचिंग के लिए आगे निकलर सामने आ रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

6 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

12 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

30 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

34 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

51 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

1 hour ago