देश

सिर धड़ से अलग, हाथ-पैर कटे…थैले में गर्भवती महिला की लाश मिलने से मचा हड़कम्प, छानबीन में जुटी पुलिस

Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक गर्भवती महिला की लाश टुकड़ों में मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन करने में जुट गई है. फिलहाल महिला की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है. लाश को देखकर लग रहा है कि महिला की निर्मम तरीके से हत्या की गई है. पुलिस के मुताबिक लाख कई टुकड़ों में प्लास्टिक के थैले के अंदर पैक मिली है. मालूम होता है किसी ने महिला की हत्या करने के बाद शव को जंगल में फेंक दिया है. महिला गर्भवती थी और उसके सिर, हाथ-पैर को शरीर से अलग किया गया है और इस तरह से हत्या की गई है कि अगर कोई शव देख ले तो उसकी रूह कांप जाए.

बता दें कि मंगलवार यानी 27 फरवरी को अमरोहा के नौगांवा सादात थाना इलाके में थैले में पैक लाश मिली है. पूरे प्रकरण को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार ने मीडिया को बताया कि, एक महिला का शव टुकड़ों में बरामद हुआ है. सुबह ग्रामीण जब घरों से निकले तो उन्हें थैले में संदिग्ध चीज दिखाई दी. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी. इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब थैला खोला तो उसमें महिला की टुकड़ों में लाश मिली. फिलहाल शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. तो दूसरी ओर थैले में टुकड़ों में मिला महिला के शव को देखर पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है. पुलिस भी हैरान है कि आखिर किसने महिला की इतनी निर्मम हत्या की होगी. फिलहाल अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या किसी दूसरे स्थान पर की गई है और फिर शव को यहां लाकर फेंका गया है. महिला को किसी धारदार हथियार से काटा गया और शव के कई टुकड़े किए गए हैं और फिर थैले में भरकर फेंका गया है. फिलहाल फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ें-UP News: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS किए गए इधर से उधर, मिली नई जिम्मेदारी

तो वहीं गांव के लोगों का कहना है कि, एक प्रेग्नेंट महिला की कई टुकड़ों में लाश थैले में बंद मिली है. थैला सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा था. सुबह गांव के लोग उधर से निकले तो संदेह होने पर पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि, एक थैले में सिर और कमर तक के हिस्से भरे हुए थे, जबकि दूसरे में कमर के नीचे का हिस्सा भरा गया था. पूरे शरीर के दर्जनों टुकड़े किए गए थे. फिलहाल लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. साथ ही महिला की तस्वीर के साथ शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

26 minutes ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

31 minutes ago

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

46 minutes ago

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

51 minutes ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

1 hour ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

1 hour ago