देश

संदेशखाली हिंसा का मुख्य आरोपी शाहजहां शेख गिरफ्तार, HC की फटकार के बाद पुलिस ने सरबेरिया से पकड़ा

Shahjahan Sheikh arrested Sandeshkhali violence: बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के यौन उत्पीड़न का मुख्य आरोपी शाहजहां शेख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बंगाल पुलिस ने कोलकात्ता हाईकोर्ट के आदेश पर उसे गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शाहजहां को बीती रात सरबेरिया इलाके से उठाया और सुबह करीब 5 बजे उसे बशीरहाट लाया गया. जहां उसे स्थानीय पुलिस ने जेल में डाल दिया है. बंगाल पुलिस आज ही शाहजहां शेख को कोर्ट में पेश करेगी.

बता दें कि शाहजहां शेख ईडी की टीम पर हमले के बाद से ही फरार था. वो टीएमसी की संदेशखाली युनिट का अध्यक्ष भी रह चुका है. शाहजहां शेख और उसके गुर्गों ने 5 जनवरी 2024 को ईडी की टीम पर हमला बोल दिया था. इसके बाद से ईडी की टीमें उसकी तलाश में जुटी थी. दरअसल ईडी शाहजहां से राशन वितरण घोटाले में पूछताछ करना चाहती थी. उसके बाद से ईडी अब तक शाहजहां शेख को 7 बार समन जारी कर चुकी है.

ये भी पढ़ेंः MP के डिडोंरी में पिकअप वाहन पलटने से 14 की मौत, सीएम ने 4-4 लाख की आर्थिक मदद का किया ऐलान

संदेशखाली में चौतरफा गिरी ममता सरकार

संदेशखाली में उस समय चर्चा में आया जब वहां की महिलाओं ने टीएमसी के स्थानीय नेता और जिला परिषद सदस्य शाहजहां शेख पर यौन उत्पीड़न और जमीनों पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया था. मामले को लेकर लेफ्ट और भाजपा ने ममता सरकार के खिलाफ जमकर विरोध किया. इसके अलावा एसटी आयोग और महिला आयोग ने भी डीजीपी और मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी. इसके अलावा बंगाल के गर्वनर और हाईकोर्ट ने ममता सरकार को जमकर फटकारा.

आज ईडी प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में ले सकती है

बता दें कि हाल ही में ईडी ने शाहजहां शेख को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था. जिसे आज ही पेश होना था. ईडी ने दावा किया कि बंगाल में 10 हजार करोड़ का राशन घोटाला हुआ है. मामले में ईडी अब तक ज्योतिप्रिय मलिक को पकड़ चुकी है. बता दें कि संदेशखाली मामले को लेकर बंगाल की सियासत में जमकर बवाल हुआ. हालांकि कई बार खबरें आई कि शाहजहां शेख फरार हो चुका है लेकिन वहां की स्थानीय महिलाओं ने बताया कि वह फरार नहीं है. बंगाल पुलिस ने जांच के नाम पर स्थानीय शिविर लगाकर महिलाओं को धमका रही है. पुलिस भी शेख को बचाने में जुटी है. इसके बाद हाईकोर्ट ने ममता सरकार को दूसरी बार फटाकर लगाकर शेख को पकड़ने को कहा.

ये भी पढ़ेंः 17 कारें, करोड़ों की संपत्ति…जिसे पुलिस ढूंढ रही, कहां है वो शाहजहां? गिरफ्त से अब तक बाहर, घिर रही ममता सरकार

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

18 minutes ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

18 minutes ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

23 minutes ago

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

59 minutes ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

1 hour ago

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

1 hour ago