देश

‘पाकिस्तान को कांग्रेसी अपना दोस्त मानते हैं, इस पर कोई आश्चर्य नहीं…’, कांग्रेस नेता के बयान पर BJP MLA राजेश्वर सिंह

Dr Rajeshwar Singh Vs Congress: कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव के दौरान ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारों का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया है. भाजपा की ओर से कांग्रेस पर प्रो-पाकिस्तानी नारे लगाने का आरोप लगाया गया और कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने से बचता नजर आया. कर्नाटक विधान परिषद में एक कांग्रेसी नेता ने यहां तक कह दिया कि पाकिस्तान भाजपा के लिए “दुश्मन मुल्क” हो सकता है, हमारे लिए नहीं.

पाकिस्तान के संदर्भ में कांग्रेसी नेता का बयान आने के बाद से केंद्रीय सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) कांग्रेस पर हमलावर हो गई है. BJP के उत्तर प्रदेश से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कांग्रेस पर तीखा तंज कसा.

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कांग्रेस पार्षद बीके हरिप्रसाद के बयान पर रात को ट्वीट कर कहा— “कोई आश्चर्य की बात नहीं, यह (कांग्रेस) वही पार्टी थी जिसने 26/11 को हुई भारी जनहानि के बावजूद कुछ नहीं किया. इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि वे अब भी पाकिस्तान को अपने मित्र के रूप में देखते हैं, क्योंकि यह उनकी अपनी करनी का परिणाम है!”

कांग्रेस पर राष्ट्र-विरोधी भावनाओं को बढ़ावा देने का आरोप

इससे पहले कर्नाटक में कांग्रेस के पार्षद बीके हरिप्रसाद ने बुधवार को यह कहकर विवाद पैदा कर दिया कि भाजपा के लिए पाकिस्तान ‘दुश्मन देश’ हो सकता है, लेकिन कांग्रेस उसे केवल पड़ोसी देश मानती है. इस पर भाजपा ने कांग्रेस पर “राष्ट्र-विरोधी भावनाओं” को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है. बताया जाता है कि कांग्रेसी पार्षद हरिप्रसाद ने उपरोक्त टिप्पणी भाजपा के उन आरोपों के जवाब में की कि मंगलवार को राज्य में कांग्रेस की राज्यसभा जीत के बाद पाकिस्तान समर्थक नारे लगाए गए थे.

सोशल मीडिया पर सामने आई कुछ वीडियोज में कांग्रेस नेताओं का झुंड नजर आ रहा है. और, वीडियो में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे सुनाई दे रहे हैं. इसी के मद्देनजर भाजपा ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का आरोप लगाया. हालाँकि, कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी कार्यकर्ता नसीर हुसैन की जीत का जश्न मनाने के लिए “नसीर साब जिंदाबाद” के नारे लगा रहे थे, न कि “पाकिस्तान जिंदाबाद” के.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चलती कार से पेश हुए वकील, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना; कहा- ‘यह मज़ाक नहीं, गरिमा का सवाल है’

दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…

4 minutes ago

गोरखनाथ से सुशासन तक: योगी आदित्यनाथ ने कैसे तैयार किया यूपी में कानून, व्यवस्था और समृद्धि का ब्लूप्रिंट

कैसे योगी आदित्यनाथ के सुशासन मॉडल ने कानून-व्यवस्था, निवेश, एक्सप्रेसवे, ओडीओपी (ODOP) और प्रशासनिक सुधारों…

8 minutes ago

सियासत के ‘मौसम वैज्ञानिक’: हर हवा को पहले भांप लेते थे रामविलास पासवान? समझें फॉर्मूला

Ram Vilas Paswan Political Strategy: रामविलास पासवान को क्यों कहा जाता था राजनीति का 'मौसम…

11 minutes ago

90 की उम्र के बाद भी रोज 12 घंटे करती थीं काम, जानिए कौन थीं भारत की ‘गॉडमदर ऑफ कार्डियोलॉजी’

भारत की पहली महिला हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.आई. पद्मावती ने युद्ध, सामाजिक बंदिशों और…

40 minutes ago

भोजपुर की लाल माटी: कैसे एक भूमिगत क्रांति चुनावी ताकत में बदल गई

भोजपुर का भूमिगत क्रांतिकारी आंदोलन कैसे कृषि संकट, मजदूरी और सामाजिक सम्मान के संघर्षों से…

46 minutes ago