स्लेब गिरने के बाद रोड़ पर बिखरा मलबा.
Gokulpuri metro station Slab fell on road watch video: दिल्ली मेट्रो के गोकुलपुरी स्टेशन में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया. मेट्रो के पिंक लाइन के प्लेटफाॅर्म की साइड वाॅल का हिस्सा भरभराकर सड़क पर गिर गया. सुबह का समय होने के कारण सड़क पर आवाजाही नहीं थी इसलिए गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. हालांकि 3 लोग घायल हो गए.
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों की मदद से एक व्यक्ति को मलबे से बाहर निकाला और हाॅस्पिटल पहुंचाया. घटना के वक्त वह स्कूटी पर सवार था. जानकारी के अनुसार घायलों को जीटीबी हाॅस्पिटल ले जाया जा रहा है. पुलिस और स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे. फिलहाल मेट्रो प्रशासन जेसीबी की मदद से मलबा हटाने में जुटी है.
वहीं उत्तरी दिल्ली के डीसीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. ऐसे में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…