खेल

IND vs ENG: रविंद्र जडेजा ने दिए वापसी के संकेत! 3 टेस्ट के लिए टीम की घोषणा ने पहले इंजरी पर दिया अपडेट

Ravindra Jadeja: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 15-19 फरवरी के बीच राजकोट में खेला जाएगा. इस मैच से पहले बीसीसीआई को बाकी बचे तीन मैचों के लिए टीम की घोषणा करनी है. संभावना है कि गुरुवार शाम तक टीम की घोषणा हो जाएगी. लेकिन इससे पहले स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने अपनी वापसी के संकेत दिए हैं. दरअसल, रविंद्र जडेजा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह रिकवरी प्रक्रिया से गुजरते दिख रहे हैं.

जडेजा ने शेयर की तस्वीर

रविंद्र जडेजा इस समय एनसीए में हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि बेहतर हो रहा हूं. तस्वीर में रविंद्र जडेजा मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं. जाहिर है कि इस पोस्ट के जरिये उन्होंने सेलेक्टर्स को संकेत दिया है कि उनकी चोट पहले से काफी बेहतर है और वह मैदान पर वापसी करने को तैयार हैं. बता दें कि जडेजा को हैदराबाद टेस्ट के दौरान हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था. जिसके चलते वह दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे.

हैदराबाद टेस्ट में हुए थे चोटिल

हैदराबाद टेस्ट में ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल भी चोटिल हैं. विराट कोहली पहले ही दो टेस्ट से बाहर हो गए थे. इसके बाद पहले टेस्ट के बाद जडेजा और केएल राहुल टीम से बाहर हो गए थे. अब जडेजा को लेकर संभावना है कि उनकी टीम में वापसी हो सकती हैं. लेकिन केएल राहुल की वापसी को लेकर फिलहाल कुछ स्पष्ट नहीं है. विराट कोहली को लेकर भी खबरें हैं कि वह सीरीज नहीं खेल पाएंगे.

बल्ले और गेंद दोनों से किया था प्रदर्शन

बता दें कि हैदराबाद टेस्ट में रविंद्र जडेजा ने कमाल का प्रदर्शन किया था. उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का खेल दिखाया था. उन्होंने पहली पारी में 3 विकेट लिए थे. इसके बाद बल्लेबाजी करते हुए 87 रनों की पारी खेली थी. उसके बाद इंग्लैंड की दूसरी पारी में उन्होंने 2 विकेट चटकाए थे. हालांकि, टीम इंडिया को उस मैच में 28 रन से हार का सामना करना पड़ा था.

ये भी पढ़ें- BCCI का बड़ा ऐलान, भारत-इंग्लैंड तीसरे टेस्ट से पहले बदलेगा राजकोट स्टेडियम का नाम

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

29 minutes ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

37 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

51 minutes ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

2 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

2 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

3 hours ago