देश

शादीशुदा प्रेमी संग घूमने निकली महिला टीचर को पति ने पकड़ा रंगे हाथ, स्कूल के बच्चों ने खोला राज

UP News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाली एक शिक्षिका का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का राज उन्हीं बच्चों ने खोल दिया है, जिनको वह पढ़ाती थीं. शिक्षिका अपने प्रेमी के साथ कमरे में रंगरेलियां मनाती पकड़ी गई है. मजे की बात तो ये है कि महिला को उसके पति ने ही रंगे हाथों पकड़ा है. बताया जा रहा है कि शिक्षिका पढ़ाने के बजाए अपने शादीशुदा प्रेमी के साथ एक कमरे में पकड़ी गई है और उसको पकड़ने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पति है.

पति को मारने की बना रही थी योजना

महिला अपने पति को कई दिनों से धोखा दे रही थी. बताया जा रहा है कि इसकी जानकारी पति को थी लेकिन फिर भी वह उसे तलाक नहीं देना चाहता था. कहा जा रहा है कि पति के तलाक न देने के कारण महिला अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारने की भी योजना बना रही थी. लेकिन, इसी बीच महिला स्कूल में पढ़ाने के बजाए अपने शादीशुदा प्रेमी के साथ घूमने के लिए निकल गई. इस पर बच्चों ने महिला के पति को बता दिया कि टीचर स्कूल की जगह बस से कहीं और गई है. इस पर पति ने उसका पीछा किया, तो अपने प्रेमी के साथ वो एक कमरे से पकड़ी गई.

ये भी पढ़ें-Ashutosh Maharaj News: समाधि से संत को वापस लाने के लिए शिष्या ने भी ली समाधि, 10 साल से फ्रीजर में है शरीर, PIL दाखिल

पति ने लगाया आरोप

इस पूरे मामले में महिला के पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. इसी के साथ ही वीडियो में बताया है कि, ये महिला स्कूल में पढ़ाने के बहाने घर से आई थी और अब अपने प्रेमी के साथ पकड़ी गई है. पति ने ये भी बताया है कि, उसकी पत्नी का प्रेमी भी शादीशुदा है और तीन बच्चों का बाप है.

महिला के पति का आरोप है कि ये दोनों मिलकर उसकी हत्या करने की भी प्लानिंग कर रहे थे. इसी के साथ ही पति ने कहा है कि, ये तो गनीमत है कि स्कूल के बच्चों ने पति को जानकारी दे दी और इस तरह वो अपनी पत्नी को रंगे हाथ पकड़ने में कामयाब हो गया. इसी के साथ ही जानकारी सामने आ रही है कि, महिला का पति भी शिक्षक है और उसका प्रेमी भी टीचर है.

वीडियो में पति ने लगाई गुहार

सोशल मीडिया पर इस सम्बंध में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला का पति इंसाफ की गुहार लगाता दिखाई दे रहा है. वीडियों में पहले तो महिला और उसके प्रेमी का चेहरा ढका दिखाई दे रहा था लेकिन बाद में लोगों ने दोनों का चेहरा खोल दिया तो वहीं वीडियो में पति कहता दिखाई दे रहा है कि, अब जब सारी जानकारी सामने आ चुकी है तो उसे तलाक चाहिए नहीं तो दोनों उसे मार डालेंगे. फिलहाल इस सम्बंध में अभी कोई पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पितृ पक्ष का समापन और सर्वपितृ अमावस्या का महायोग, जानिए 10 अक्टूबर 2026 के पंचांग में क्या है खास?

Pitru Paksha Panchang: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर सर्वपितृ…

2 hours ago

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

8 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

8 hours ago