देश

“खाट से बांधकर कर दिए टुकड़े-टुकड़े, फिर नदी में बहा दी लाश”, पीलीभीत की महिला का कबूलनामा

UP Crime: उत्तर प्रदेश में एक महिला ने पति को तड़पा-तड़पा कर मार डाला. इतना ही नहीं शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. बेटे ने पिता की गुमशुदगी की शिकायत की. पुलिस छानबीन में जुटी तो मामले का खुलासा हुआ. खौफनाक घटना पीलीभीत की बताई जा रही है. जांच में पता चला है कि महिला ने पति को काटने के लिए कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किया. फिलहाल महिला को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में महिला ने बताया कि पति को पहले खाट से बांधा, फिर कुल्हाड़ी से 5 टुकड़े में काट दिए.

राम पाल के रूप में हुई मृतक की पहचान

मृतक की पहचान पीलीभीत के गजरौला क्षेत्र के शिवनगर निवासी 55 वर्षीय राम पाल के रूप में हुई है. राम पाल के लापता होने की सूचना सबसे पहले उनके बेटे सोन पाल ने दी थी. सोन पाल पास के ही गांव में बीवी बच्चों के साथ रहता था. बताया जा रहा है कि राम पाल की पत्नी दुलारो देवी कुछ दिनों से अपने पति के दोस्त के साथ रह रही थी. महिला ने खुद अपने बेटे को पति के गायब होने की बात बताई थी.

यह भी पढ़ें: West Bengal: ‘कलयुगी कपल’ पर रिल्स का भूत सवार! iPhone खरीदने के लिए बेच दिया 8 महीने का बच्चा, पुलिस ने ऐसे किया पूरे मामले का खुलासा

दुलारो देवी ने कबूला जुर्म

संदेह के आधार पर पुलिस ने दुलारो देवी को हिरासत में ले लिया और उससे उसके पति के बारे में पूछताछ की. पुलिसिया पूछताछ में दुलारो ने अपना जुर्म कबूल लिया. उसने कबूल किया था कि रविवार की रात सोते समय रामपाल की हत्या कर दी थी और शव को नहर में फेंक दिया. पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शब को निकालने की कोशिश कर रही है. इसी बीच नहर में मृतक के खून से सने कपड़े और गद्दा मिला.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

17 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

27 minutes ago

क्या आपकी भी अटक जाती थी रजिस्ट्री? पोस्ट ऑफिस ने निकाला पक्का इलाज, अब मोबाइल पर मिलेगा पल-पल का अपडेट

Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…

32 minutes ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

1 hour ago

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

2 hours ago