आज का मौसम.
Aaj Ka Mausam 13 February 2024: मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, आज दिन में धूप खिली रहेगी. जिससे ठंढ़ से बहुत हद तक राहत मिलेगी. हालांकि ईएमडी ने भारत के कई भागों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. IMD की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आद देश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. उत्तर भारत सहित दिल्ली एनसीआर में बारिश की प्रबल संभावना है. इन हिस्सों में अगले दिन दिनों तक हल्की ठंढ़ रहेगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 24 जबकि न्यूनतम 9 डिग्री रहेगी.
दिल्ली एनसीआर में सुबह हल्का कोहरा देखन को मिला. जिससे आईजीआई एयरपोर्ट पर विजिवलिटी मिनिमम 500 मीटर रही. वहीं प्रदूषण में भी थोड़ा सुधार हुआ है. हालांकि दिल्ली में औसत एयर इंडेक्स खराब श्रेणी में है. सीपीसीबी (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के मुताबिक, दिल्ली का एयर इंडेक्स 300 रहा जिसे खराब श्रेणी में रखा गया है.
हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का कहर जारी है. जानकारी के मुताबिक कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना और मंडी में घना कोहरा है. वहीं शिमला शहर का न्यूनतम तापमान समान्य से 3 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है.
हिमाचल में बर्फबारी के कारण अब भी स्थिति समान्य नहीं हुई है. प्रदेश में 100 से अधिक सड़कें मपात की वजह से बाधित हैं. हालांकि, सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है. मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, प्रदेश में 17 फरवरी को भारी बारिश और हिमपात की संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर यूपी में देखने को मिलेगा. जिसकी वजह से अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना नजर आ रही है. पूर्वी यूपी में गरज के साथ बारिश होगी. साथ ही ओले गिरने की भी संभावना है.
बिहार में एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने और पीएम मोदी के प्रस्तावित वैशाली…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने आवास पर कांग्रेस नेताओं के साथ की…
Punjab DA Hike: पंजाब सरकार ने दिवाली से पहले 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों को बड़ा तोहफा…
अनुभवी अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को देहरादून में आयोजित 'उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस' समारोह के दौरान…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में DLS नियम के आधार पर 4 रन…
Amit Shah Ahmedabad Meeting: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में गुजरात…