देश

राघव चड्ढा पहुंचे हाईकोर्ट, सरकारी बंगला आवंटन मामले में याचिका पर सुनवाई से जस्टिस रेखा पल्ली ने खुद को अलग किया

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा द्वारा सरकारी बंगला आवंटन मामले में दायर याचिका पर सुनवाई से जस्टिस रेखा पल्ली ने खुद को अलग कर लिया है. अब नई बेंच इस मामले में 18 दिसंबर को अगली सुनवाई करेगी.

राघव चड्ढा ने निचली अदालत के उस फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जिसमें कहा गया था कि उनके पास पंडारा रोड़ में सरकारी टाइप 7 बंगले पर कब्जा जारी रखने का कोई अधिकार नहीं है. यह बंगला लुटियंस दिल्ली में आता है. इस तरह के बंगले उन सांसदों को आवंटित किए जाते हैं, जिन्होंने मंत्री, मुख्यमंत्री या राज्यपाल के रूप में कार्य किया है.

राघव चड्ढा मार्च 2022 में राज्यसभा सांसद चुने गए थे. 6 जुलाई 2022 को उन्हें दिल्ली के पंडारा पार्क स्थित टाइप 6 बंगला नंबर कि-1/12 अलॉट किया गया था. 29 अगस्त 2022 को आप सांसद ने राज्यसभा चेयरमैन से टाइप 7 बंगला अलॉट करने का आग्रह किया था. वे 9 नवंबर 2022 को इस बंगले में शिफ्ट हो गए. इसके बाद राज्यसभा सचिवालय ने आप सांसद राघव चड्ढा को टाइप 7 बंगले के लिए अपात्र बताया.

सचिवालय ने कोर्ट को बताया कि पहली बार चुने गए सांसदों को टाइप 6 बंगला आवंटित किया जाता है. निदेर्शिका के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल या पूर्व मुख्यमंत्री या पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रह चुके सांसद टाइप 7 बंगले के आवंटन की पात्रता रखते है.

  • भारत एक्सप्रेस
गोपाल कृष्ण

Recent Posts

Free Fire India हुआ लॉन्च: डाउनलोड से लेकर लॉगिन तक, नए खिलाड़ियों के लिए पूरी गाइड

Free Fire India डाउनलोड कैसे करें, लॉगिन करने का तरीका क्या है, Free Fire MAX…

4 minutes ago

क्या ऐसे तबाह होगी हमारी धरती? मृत तारे के पास मिला वो खौफनाक राज, जिसे वैज्ञानिक भी नहीं समझ पा रहे

Solar System End: मृत तारे के पास मिली इस दुर्लभ संरचना ने वैज्ञानिकों को हैरान…

12 minutes ago

हरियाणा से आ रहा था मौत का सामान, अमृतसर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध इथेनॉल से भरा ट्रक पकड़ा

Illegal Ethanol Seizure: अमृतसर देहाती पुलिस की बड़ी कार्रवाई. ब्यास नाके से भारी मात्रा में…

12 minutes ago

PET परीक्षा का दूसरा चरण कल, लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक बच्चों की छुट्टी, जानिए क्या हैं एग्जाम के नए नियम

UP PET 2026 परीक्षा के चलते 30 अक्टूबर को लखनऊ, प्रयागराज समेत 60 जिलों में…

23 minutes ago

दिवाली पर 12 लाख कर्मचारियों की खुलेगी किस्मत! 5% DA बढ़ते ही सैलरी में बंपर उछाल; जानें किसको कितना फायदा

DA Hike Update: एमपी के करीब 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए दिवाली का…

35 minutes ago

छू कर खेल को समझने की नई क्रांति, कैसे युवा इंजीनियर दिव्यांग एथलीट्स के लिए बदल रहे हैं खेल की दुनिया

Haptic Technology: हैप्टिक टेक्नोलॉजी कैसे दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खेलों को बदल रही है? जानिए…

39 minutes ago