देश

मनी लॉन्ड्रिंग मामला; आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी विजय नायर को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

दिल्ली शराब नीति घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी विजय नायर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. कोर्ट ने विजय नायर को कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी है. कोर्ट ने कहा कि विजय नायर 23 माह से वह जेल में थे और अंडर ट्रायल होने की स्थिति में उन्हें लंबे समय तक जेल में नहीं रखा जा सकता है.

कोर्ट ने एक बार फिर कहा कि जेल अपवाद है और जमानत नियम है. कोर्ट ने यह भी कहा कि ट्रायल के इंतज़ार में किसी को अनिश्चित काल तक जेल में नहीं रखा जा सकता है. सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया और के कविता को दी गई जमानत के आधार पर ही विजय नायर को भी जमानत दे दी गई है. इससे पहले विजय नायर की ओर से दायर जमानत याचिका को निचली अदालत और दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया था, जिसके बाद विजय नायर ने दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी.

ये भी पढ़ें-Kanpur: दोस्तों के पास से नहीं निकला 10 हजार कैश…देखते ही देखते गंगा में डूब गए डिप्टी डायरेक्टर; जानें क्या है मामला, पत्नी हैं जज और भाई IAS

निचली अदालत में सुनवाई के दौरान विजय नायर ने कहा था कि वह केवल आप के मीडिया और संचार प्रभारी थे और किसी भी तरह से आबकारी नीति के मसौदे को बनाने, तैयार करने या लागू करने में शामिल नही थे और उन्हें उनके राजनीतिक जुड़ाव के लिए पीड़ित किया जा रहा था. नायर ने कहा था कि उनके खिलाफ आरोप गलत, झूठे और निराधार थे. उन्होंने दावा किया था कि 13 नवंबर 2022 को ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी पुरी तरह से अवैध थी और बाहरी विचारों से प्रेरित प्रतीत है.

बता दें कि सीबीआई के मामले में विनय नायर को पहले ही जमानत मिल चुकी है. दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर में विनय नायर आरोपी नंबर 5 है. साथ ही बताया गया है कि उक्त घोटाले में विजय नायर शामिल हैं. अधिकांश कम्पनियों से जुड़ा है. विनय नायर के कई कॉमेडियन और ओनली मच लाउडर, बबलफिश और मदर्सवियर जैसी कम्पनियों से जुड़े हैं. मामले में कॉमेडियन वीर दास का भी नाम सामने आया है. नायर ने पहले आप की सभाओं में भीड़ जुटाने के लिए हास्य कलाकार के तौर पर शिरकत की थी फिर कुछ साल तक आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी रहे.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘शक्ति, संयम और सेवा का..’, गृह मंत्री अमित शाह ने शारदीय नवरात्र पर देश को कहा- ‘जय माता दी’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर…

1 minute ago

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

26 minutes ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

29 minutes ago

रात में कूड़ा फेंककर भाग रहा था शख्स, CCTV के माइक से आई ऐसी आवाज- युवक जमीन से उठाने लगा कचरा

Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर…

44 minutes ago

अघोषित इमरजेंसी या तानाशाही? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह सचिव और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से क्यों मांगा जवाब?

Supreme Court: प्रदर्शन और आवाजाही रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय…

44 minutes ago

‘सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे…’, शारदीय नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…

45 minutes ago