आस्था

Ganesh Chaturthi 2024: भगवान गणेश को क्यों कहा जाता है ‘एकदंत’, रोचक है कथा

Ganesh Chaturthi 2024: भाद्रपद मास की गणेश चतुर्थी बेहद खास मानी गई है. मान्यता है कि इस दिन प्रथम पूज्य गणेश का जन्म हुआ था. हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक गणेशोत्सव मनाया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल गणेश उत्सव 7 सितंबर से शुरू होकर 17 सितंबर तक चलेगा. इस दौरान भगवान गणेश के भक्त उनकी विशेष पूजा-अर्चना करेंगे. वैसे तो भगवान गणेश के सहस्त्र नाम हैं. भगवान गणेश को एकदंत भी कहा जाता है. आइए जानते हैं कि भगवान गणेश को एकदंत क्यों कहा जाता है.

भगवान गणेश को क्यों कहते हैं एकदंत

कहते हैं कि एक बार ब्रह्माजी ने सपने में महर्षि व्यास को महाभारत महाकाव्य लिखने की प्रेरणा दी थी. महर्षि व्यास ने महाभारत को लिखना तो स्वीकार कर लिया लेकिन उन्हें कोई लिखने वाला नहीं मिला. महर्षि व्यास किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश में थे जो इस महाकाव्य को लिख सके. महाभारत में उल्लेख मिलता है कि देवव्यास ने गणेशजी को इसे लिखने का प्रस्ताव दे दिया और वे तैयार हो गए.

इस वजह से टूट गया गणेशजी का एक दांत

गणेशजी ने महाभारत लिखने से पहले एक शर्त रखी कि वेदव्यास कथा लिखवाते वक्त एक पल का भी विश्राम नहीं लेंगे. गणेशजी की इस शर्त को मानते हुए महर्षि ने भी एक शर्त रख दी. उन्होंने गणेशजी को कहा कि वे बिना सोचे-समझे किसी भी वाक्य को नहीं लिखेंगे. कहते हैं कि महाभारत लिखने के दौरान जल्दबाजी की वजह से भगवान गणेश ने अपना एक दांत तुड़वा लिया. इस संबंध में कहा जाता है कि बिना रुके लिखने की वजह से ही गणेश जी का एक दांत टूट गया था. तभी से भगवान गणेश को ‘एकदंत’ कहा जाता है.

यह भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी पर इस रंग की गणेश-प्रतिमा लाएं घर, जीवन में रहेगी सुख-शांति; जानें खास वास्तु टिप्स

यह भी पढ़ें: गणेश उत्सव कब से होगा शुरू? जानें डेट, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Dipesh Thakur

Recent Posts

नेपास में फिर संकट: बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से UP-बिहार तक खतरा, कई पुल बहे, 10 लोग लापता

Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…

15 minutes ago

Navratri Special Recipes: आलू खाकर हो गए हैं बोर? व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, खाते ही आ जाएगा मजा

Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…

19 minutes ago

Warning For Global Economy: वेस्ट एशिया की आग में झुलसेगी दुनिया? जानिए क्यों UNCTAD ने दी एनर्जी क्राइसिस की बड़ी चेतावनी

West Asia Crisis Impact:  संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…

32 minutes ago

‘शक्ति, संयम और सेवा का..’, गृह मंत्री अमित शाह ने शारदीय नवरात्र पर देश को कहा- ‘जय माता दी’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर…

36 minutes ago

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

1 hour ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

1 hour ago