देश

Delhi: कैलाश गहलोत ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, छोड़ी पार्टी, AAP पर लगाए ये गंभीर आरोप

Kailash Gahlot Resigned from AAP: कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने दिल्ली सरकार के मंत्रीमंडल से भी इस्तीफा दे दिया है. कैलाश गहलोत ने पत्र के माध्यम से इस्तीफा दिया हैं. उन्होंने एक्स पर किए पोस्ट में कई चीजों का जिक्र किया है. इसके साथ ही उन्होंने विधायक और मंत्री के रुप में दिल्ली के लोगों की सेवा का मौका देने के लिए अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद भी दिया है.

कैलाश गहलोत ने एक्स पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा, प्रिय अरविंद केजरीवाल जी. सबसे पहले मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूं कि आपने मुझे विधायक और मंत्री के रूप में दिल्ली के लोगों की सेवा करने और उनका प्रतिनिधित्व करने का सम्मान दिया. हालांकि, साथ ही मैं यह भी बताना चाहता हूं कि आज आम आदमी पार्टी के सामने गंभीर चुनौतियां हैं. अंदरूनी चुनौतियां, उन्हीं मूल्यों के सामने जो हमें AAP में लेकर आए.

उन्होंने आगे लिखा,  ‘राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं लोगों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता पर हावी हो गई हैं, जिससे कई वादे अधूरे रह गए हैं. उदाहरण के लिए यमुना को ही लें, जिसे हमने स्वच्छ नदी में बदलने का वादा किया था, लेकिन कभी पूरा नहीं कर पाए. अब यमुना नदी शायद पहले से कहीं ज़्यादा प्रदूषित हो गई है. इसके अलावा, अब ‘शीशमहल’ जैसे कई शर्मनाक और अजीबोगरीब विवाद हैं, जो अब सभी को संदेह में डाल रहे हैं कि क्या हम अभी भी आम आदमी होने पर विश्वास करते हैं.’

एक और दर्दनाक बात यह रही है कि लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने के बजाय हम केवल अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए लड़ रहे हैं. इसने दिल्ली के लोगों को बुनियादी सेवाएं देने की हमारी क्षमता को बुरी तरह से कमज़ोर कर दिया है. अब यह स्पष्ट है कि यदि देथी सरकार अपना अधिकांश समय केंद्र से लड़ने में बिताती है तो दिल्ली का वास्तविक विकास नहीं हो सकता.


ये भी पढ़ें- 241 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी राजेश कात्याल को कोर्ट से मिली जमानत, कहा- ED ने मनमाने ढंग से गिरफ्तार किया


मैंने अपनी राजनीतिक यात्रा दिल्ली के लोगों की सेवा करने की प्रतिबद्धता के साथ शुरू की थी और मैं इसे जारी रखना चाहता हूं. यही कारण है कि मेरे पास आप से अलग होने के अलावा कोई विकल्प नहीं है और इसलिए मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं. मैं आपके स्वास्थ्य और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं. मैं इस यात्रा के दौरान अपनी पार्टी के सभी सहयोगियों और शुभचिंतकों को उनकी शुभकामनाओं और दयालुता के लिए धन्यवाद देता हूं.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कथित आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दीपावली पर घर जाने की अनुमति

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…

12 minutes ago

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

1 hour ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

1 hour ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल, चुनाव अभियान को मिलेगी गति

2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…

2 hours ago

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

3 hours ago