देश

AAP MLA Amanatullah Khan के बेटे की बाइक जब्त, विधायक ने पुलिस को कानूनी कार्रवाई की दे दी धमकी

दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के ओखला क्षेत्र से विधायक अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) के बेटे की बाइक जब्त कर ली. विधायक अमानतुल्लाह के बेटे पर रोड पर गलत साइड से बाइक चलाने का आरोप है. पुलिस ने जब उसे रोका तो वह लाइसेंस और आरसी नहीं दिखा सके. साथ ही पुलिस से बदसलूकी शुरू कर दी. इसके बाद वह वहां से भाग गया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी बाइक जब्त कर ली और 20 हजार का जुर्माना लगाया. मामले में एएसआई की शिकायत पर लड़कों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और बाइक पर कई धाराओं के तहत चालान जारी किया गया है. घटना के बाद अब अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली पुलिस को धमकी दी है.

मैं चुप नहीं रहुंगा

अपने बेटे पर हुई कार्रवाई से अमानतुल्लाह खान भड़क गए हैं. विधायक ने धमकी देते हुए कहा कि मैं चुप नहीं रहुंगा बल्कि कानूनी कार्रवाई करुंगा. बता दें कि अमानतुल्लाह खान के बेटे ने पुलिस से कहा कि मेरे पिता विधायक हैं, आप इस तरह चालान कैसे काट सकते हैं. पुलिस के मुताबिक, जामिया नगर के एएसआई और एसएचओ अपने स्टाफ के साथ गणतंत्र दिवस के मद्देनजर गश्त कर रहे थे. बटला हाउस के नफीस रोड पर बुलेट सवार दो लड़के गलत दिशा से आ रहे थे. उनकी बाइक पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगा था, जिसकी वजह से बहुत तेज आवाज आ रही थी. बाइक को जिगजैग तरीके से चलाया जा रहा था, जिससे सड़क पर अन्य वाहन चालकों को खतरा हो रहा था.

मैं विधायक का बेटा हूं

दिल्ली पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने बीती रात गश्त के दौरान जब बाइक रोकी और पूछताछ की तो लड़के ने बताया कि वह विधायक अमानतुल्लाह खान का बेटा है. उसने पुलिस को यह भी बताया कि उसकी बाइक इसलिए रोकी गई क्योंकि उस पर आप का चुनाव चिन्ह लगा था. लड़के पर पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने का आरोप है. जब पुलिस ने उससे ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी दिखाने को कहा तो वह कहने लगा कि वह यहां के विधायक का बेटा है. इसके बाद उसने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कहा कि यह कार्रवाई केवल इसलिए की जा रही है क्योंकि वह विधायक का बेटा है.

वहीं पुलिस का कहना है कि बाइक को जब्त कर लिया गया है और लड़कों की पहचान की जा रही है. जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सड़क पर यातायात नियमों का पालन करें और ऐसी किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल न हों.


ये भी पढ़ें: Big Breaking: मोकामा गोलीबारी मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर


-भारत एक्सप्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

27 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

43 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 hours ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

2 hours ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

2 hours ago