देश

OYO रूम में महिला के साथ रंगरेलिया मनाते हुए पकड़े गए AAP विधायक, बोले- मैं सेवा करता रहूंगा, लोग बदनाम करने की कर रहे साजिश

गुजरात के विसावदर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक का OYO रूम का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें विधायक भूपेंद्र भाई उर्फ भूपत भाई भयानी एक महिला के साथ होटल पहुंचे थे. जिसका वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो 8 जून का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो को लेकर विधायक भूपेंद्र भयानी का कहना है कि उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है. इसलिए वीडियो वायरल किया जा रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि मैं सेवा करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा.

महिला के साथ कमरे में मिले विधायक भूपेंद्र भयानी

बताया जा रहा है कि जिस महिला के साथ आप विधायक होटल पहुंचे थे, अचानक उसका पति भी वहां पहुंच गया. जिसके बाद विधायक भूपेंद्र भयानी मौके की नजाकत को देखते हुए वहां से भाग निकले. अब इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की बातें विधायक के खिलाफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- अध्यादेश पर आर-पार! AAP ने शिमला मीटिंग में आने के लिए रख दी शर्त, कांग्रेस को लेकर केजरीवाल का रुख बढ़ाएगा नीतीश की बेचैनी?

महिला के पति ने विधायक को रंगेहाथ पकड़ा

दरसअल, पूरा मामला सूरत जिले के वडोदरा इलाके में स्थित सूरज गेस्ट हाउस का है. आम आदमी पार्टी के विधायक भूपेंद्र भाई उर्फ भूपत भयानी सूरज गेस्ट पहुंचते हैं और एंट्री रजिस्टर में नाम लिखने के बाद कमरे में महिला के साथ चले जाते हैं. महिला अपने चेहरे को ढक रखा था. जैसे ही विधायक महिला के साथ अंदर कमरे में पहुंचे, तभी महिला का पति भी वहां पर पहुंच गया. पति को देखते हुए विधायक भूपेंद्र भयानी मुंह को रूमाल से छुपाकर बाहर निकल गए. ये सारी घटना सूरज गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.

फिलहाल इस वायरल वीडियो की पुष्टि भारत एक्सप्रेस नहीं करता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

19 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

37 minutes ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

54 minutes ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

60 minutes ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

2 hours ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

2 hours ago