देश

रात में AC चलाने वालों को महंगाई का झटका, अब 10 से 20 फीसदी ज्यादा देना पड़ेगा बिजली बिल, नया नियम लागू करने जा रही केंद्र सरकार

केंद्र की मोदी सरकार देश की जनता को महंगाई का एक और झटका देने जा रही है. अगर अब आप रात में AC का इस्तेमाल करेंगे तो इसके लिए ज्यादा बिजली का बिल देना होगा. ऊर्जा मंत्रालय ने नया बिजली टैरिफ लागू करने का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा था, जिसे मोदी सरकार ने मंजूरी दे दी है. अब इसके तहत 2024 के बाद अगर आप रात में एसी चलाते हैं तो उसके लिए 10-20 फीसदी बिजली का बिल आपको ज्यादा देना पड़ेगा. वहीं दिन में इस्तेमाल की जाने वाली बिजली पर मौजूदा बिजली की दर से 20 फीसदा कम होगा.

टीओडी टैरिफ व्यवस्था को लागू किया जाएगा

बिजली नियम, 2020 में संशोधन करते हुए दिन के समय में टीओडी टैरिफ व्यवस्था को लागू किया गया है. वहीं ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा कि इस टैरिफ के लागू हो जाने से बिजली बिल कम करने में मदद मिलेगी. सरकार के इस फैसले पीछे दो वड़ी वजहों को माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- OYO रूम में महिला के साथ रंगरेलिया मनाते हुए पकड़े गए AAP विधायक, बोले- मैं सेवा करता रहूंगा, लोग बदनाम करने की कर रहे साजिश

जिसमें पहला कारण ये है कि देश में सौर और नवीकरणीय ऊर्जा के स्त्रोतों से उत्पादित होने वाली बिजली की मांग बढ़े. सौर ऊर्जा से दिन में बिजली का उत्पादन होता है. ऐसे में बिजली वितरण कंपनिया इनसे दिन में बिजली की खरीद ज्यादा करेंगी.

कृषि क्षेत्र पर लागू नहीं होगी नई व्यवस्था

दूसरी सबसे बड़ी वजह ये है कि पीक ऑवर में बिजली बिल ज्यादा आने के डर से लोग इसका इस्तेमाल कम करेंगे. जिससे बिजली की खपत में कमी आएगी. टीओडी टैरिफ 10 किलोवाट या इससे ज्यादा की खपत करने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक अप्रैल 2024 से इसे लागू किया जाएगा. हालांकि कृषि क्षेत्र में इस्तेमाल होन वाली बिजली पर ये नियम लागू नहीं होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

12 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

30 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

42 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

55 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago