दुनिया

एच1-बी वीजा को लेकर पीएम मोदी ने किया बड़ा ऐलान, बोले- VISA रिन्यू के लिए नहीं जाना होगा बाहर, भारतवंशियों ने लगाए मोदी-मोदी के नारे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी अमेरिका यात्रा के तीसरे दिन यानी कि 23 जून को वाशिंगटन डीसी के रोनाल्ड रीगन सेंटर में भारतवंशियों को संबोधित किया. जिसका भारतीय समुदाय के लोग बेस्रबी से इंतजार कर रहे थे. पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते कहा कि आप लोगों ने इस हॉल को भारत का फुल मैप बना दिया है. ऐसे लग रहा है जैसे मिनी इंडिया यहां उमड़ आया है. भारत की इतनी सुंदर तस्वीर की झलक दिखाने के लिए आप सभी का धन्यवाद.

एच1-बी वीजा रिन्यू के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा

पीएम मोदी ने इस दौरान एच1-बी वीजा का भी जिक्र किया. जिसमें पीएम मोदी ने कहा कि अब भारतीय लोगों को वीजा रिन्यू करवाने के लिए अमेरिका से बाहर नहीं जाना पड़ेगा. ये अब यहां पर रहते हुए भी वीजा रिन्यू हो जाएगा. इस ऐलान के बाद तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा हॉल गूंज उठा और लोग मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे. ये सिलसिला काफी देर तक चलता रहा.

दोनों देशों के बीच के संबंधों की एक गौरवशाली यात्रा शुरू हुई है

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को भी धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका की दोस्ती को एक नई ऊंचाई तक ले जाने में जो बाइडेन ने अहम भूमिका अदा की है. राष्ट्रपति एक सुलझे हुए और बहुत ही अनुभवी नेता हैं. इस यात्रा से दोनों देशों के बीच के संबंधों की एक गौरवशाली यात्रा शुरू हुई है. इसके अलावा पीएम मोदी ने ये भी कहा कि भारत इस साल सिएटर में एक नया कॉन्सुलेट खोलने जा रहा है. इसके अलावा अमेरिका के दो अन्य शहरों में भी इंडियन कॉन्सुलेट खोले जाएंगे. भारत में अहमदाबाद और बेंगलुरु में अमेरिका के नए कॉन्सुलेट खुलेंगे.

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में शुरू हुआ सियासी पोस्टर वार, लिखा- शिव’राज’ के 18 साल, घपले और घोटालों की भरमार

प्रधानमंत्री ने ये भी बताया कि अब भारत में फाइटर जेट इंजन के निर्माण पर भी सहमति बनी है. बोइंग इंडिया में 100 अरब डॉलर का निवेश करेगा. इसके अलावा नासा के साथ अंतरिक्ष में भारत के एस्टोनॉट को भेजने की बात पर भी चर्चा हुई है. अमेरिका के निवेश से भारत में रोजगार के अवसर खुलेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

37 minutes ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

44 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

51 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

1 hour ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

1 hour ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

1 hour ago