Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

AAP MLA

मकोका मामले में आप विधायक नरेश बालियान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 27 जुलाई से 7 अगस्त तक मामले की रोजाना सुनवाई तय की है.

जामिया नगर में पुलिस पर हमले और आरोपी को भगाने के मामले में आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्ला खान की अग्रिम जमानत रद्द करने की याचिका पर हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया.

AAP विधायक नरेश बालियान ने मकोका मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी है. हाई कोर्ट ने 20 मई को नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई तय की है, जबकि बालियान जनवरी से हिरासत में हैं.

दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री और आप विधायक सोमनाथ भारती पर 2014 में अफ्रीकी महिलाओं के साथ बदसलूकी, छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप हैं. निचली अदालत ने उनके खिलाफ आरोप तय किए हैं, जबकि अपील पर राऊज एवेन्यु कोर्ट 16 अप्रैल को फैसला सुनाएगा.

दिल्ली पुलिस टीम पर हमले के मुख्य आरोपी और आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

दिल्ली पुलिस ने AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ एक और FIR दर्ज की है, जिसमें उन पर और उनके समर्थकों पर हत्या के आरोपी को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने का आरोप है. पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

आरोप है कि चुनाव प्रचार के दौरान विधायक ने महिला को Flying Kiss दे रहे हैं. पुलिस ने घटना के वीडियो के आधार पर शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है. हालांकि, अभी तक विधायक की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

दिल्ली पुलिस ने गश्त के दौरान बुलेट के मॉडिफाई साइलेंसर से तेज आवाज निकाल रहे दो युवकों को पकड़ा है. इनमें से एक युवक आप विधायक अमानतुल्ला खान का बेटा है.

मकोका मामले में गिरफ्तार AAP के विधायक नरेश बलियान ने निचली अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. दिल्ली हाई कोर्ट बलियान की ओर से दायर जमानत याचिका पर 20 जनवरी को सुनवाई कर सकता है.

विधायक अब्दुल रहमान ने पोस्ट लकर कहा, आज मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं. पार्टी ने सत्ता की राजनीति में उलझकर मुसलमानों के अधिकारों को नजरअंदाज किया. अरविंद केजरीवाल ने हमेशा जनता के मुद्दों से भागकर अपनी राजनीति की.