देश

Swiggy पर क्यों फूटा लोगों का गुस्सा, क्यों ऐप Uninstall करने लगे लोग?

Swiggy Advertisement: Holi से पहले स्विगी इंस्टामार्ट (Swiggy Instamart) के बिलबोर्ड विज्ञापन को लेकर बवाल शुरू हो गया है. यह बवाल इतना बढ़ गया कि कई दक्षिणपंथी नेताओं और ट्विटर यूजर्स ने स्विगी को हिंदूफोबिक कहना शुरू कर दिया और ट्विटर पर देखते ही देखते #HinduPhobicSwiggy ट्रेंड करने लगा.

दरअसल, इस विज्ञापन में दो रंगीन अंडे नजर आ रहे हैं. इस विज्ञापन में #BuraMatKhelo हैशटैग यूज किया गया है. इसको लेकर लोग स्विगी का जमकर विरोध करने लगे, तो कई लोगों ने इसके ऐप को अनइंस्टाल करने की अपील तक कर डाली. साध्वी प्राची ने भी स्विगी के इस विज्ञापन पर अपनी नाराजगी जाहिर की और उन्होंने ट्वीट कर कहा, “दिखा दो स्विगी को सनातनियों की पॉवर”. उन्होंने लोगों से स्विगी ऐप को अनइंस्टाल करने की अपील भी की.

एल्विश यादव ने इस विज्ञापन पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि स्विगी का जो बिलबोर्ड विज्ञापन आया है, वह साफतौर पर होली को बदनाम करने की कोशिश है. एल्विश ने कहा कि ऐसे विज्ञापन गैर-हिंदू त्‍योहारों के दौरान नहीं दिखते हैं, जो स्पष्ट तौर पर भेदभाव दर्शाता है. उन्होंने स्विगी से हिंदू समुदाय से माफी मांगने की मांग भी की.

ये भी पढ़ें: अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ का ट्रेलर देख राहत इंदौरी के बेटे ने जताई नाराजगी, लगाये ये आरोप

सोशल मीडिया पर भड़के लोग

बीजेपी नेता घनश्याम गांधी ने ट्वीट किया, “स्विगी द्वारा अपने बिलबोर्ड और रील के जरिए होली को बदनाम करने की कोशिश बेहद असंवेदनशील और अस्वीकार्य है.Swiggy मेरे त्योहार के साथ उपद्रव मत करो. हम दोनों विज्ञापन, रील को तत्काल हटाने की मांग करते हैं.”

इसी तरह कुछ यूजर्स ने स्विगी के ऐप को अनइंस्टाल करने के बाद स्क्रीन शॉट्स भी शेयर किए और लोगों से अपील करते हुए उन्हें भी ऐप अनइंस्टाल कर स्क्रीन शॉट्स शेयर करने को कहा.

एक अन्य यूजर ने कहा, “हिंदू विरोधी मानसिकता वाले स्विगी का बॉयकॉट करें. जबकि, आदित्य शुभम ने कहा, ” स्विगी के विज्ञापन विभाग में भी गज़ब के लोग काम करते हैं. हर हिन्दू त्योहार में कुछ ऐसा कर देते हैं, जिससे विवाद हो ही जाता है. वैसे मैं तो Swiggy इस्तेमाल भी नहीं करता हूं.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

रणजी टीम पर कोर्ट के फैसले की मार, मैच से 2 दिन पहले पूरी स्क्वॉड बदलनी पड़ी

Meghalaya Cricket Association: मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के विवाद ने रणजी ट्रॉफी टीम को भी प्रभावित…

1 minute ago

जानिए कौन थे काशी के अंतिम राजा विभूति नारायण सिंह, जिन्हें भगवान की तरह पूजते थे लोग?

काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…

27 minutes ago

24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी का वक्त उसकी आधिकारिक गिरफ्तारी से नहीं माना जाएगा: सुप्रीम कोर्ट

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पुलिस किसी व्यक्ति को हिरासत में…

37 minutes ago

UP Elections 2027: ’27 में कृष्ण आएंगे’… लखनऊ में सपा के नए होर्डिंग से अखिलेश यादव के पक्ष में माहौल बनाने की होड़

Samajwadi Party Lucknow: लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर अखिलेश यादव और भगवान श्रीकृष्ण…

46 minutes ago

दिवाली बोनस हो तो ऐसा…! कंपनी ने कर्मचारियों को दिए iPhone 16, VIDEO देख लोग बोले- ‘भाई वैकेंसी है क्या?’

दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी 'फाइनेंसरसाब' ने दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों…

55 minutes ago

राजस्थान के नागौर में बारूद बनाने वाली इकाई में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत

राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद हुए जोरदार धमाके…

56 minutes ago