देश

“मैंने बोला था…उल्टा सीधा सवाल नहीं करना है”, AAP के पदाधिकारी ने बीच में ही रुकवाया Avadh Ojha का इंटरव्यू, वायरल हुआ वीडियो

मोटिवेशनल स्पीकर और शिक्षक अवध ओझा ने हाल ही में आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था, जिसके बाद से वह लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं. इसी कड़ी में बीबीसी न्यूज हिंदी को दिए एक इंटरव्यू का वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सवाल पूछने पर भड़का APP पदाधिकारी

इंटरव्यू के दौरान बीबीसी का रिपोर्टर कुछ सवाल अवध ओझा से पूछता है, जिसके बाद वहां पर मौजूद AAP पदाधिकारी भड़क जाता है. इस वीडियो में आम आदमी पार्टी से जुड़ा हुआ ये शख्स कहते हुए भी सुनाई दे रहा है कि आपको मैंने बोला था न कि उल्टा सीधा सवाल नहीं करने के लिए. इसके बाद पत्रकार भी हां बोलता है.

देखो पार्टी लाइन डिसाइड करेगी- ओझा

इसके बाद बीबीसी का रिपोर्टर कहता है- नहीं सर से नॉर्मल सवाल ही कर रहे हैं. वह अवध ओझा से भी पूछता है कि सर ऐसा कोई आब्जेक्शनल सवाल आपसे क्या किया? इस पूरी बातचीत के दौरान सिर हिलाते रहे अवध ओझा अचानक से कहते हैं कि देखो पार्टी लाइन डिसाइड करेगी, ये तो ये लोग डिसाइड करेंगे. इतना कहकर वे माइक निकाल देते हैं और बीबीसी का कैमरा बंद हो जाता है.

 

इसके बाद बीबीसी ने यूट्यूब चैनल पर जो वीडियो जारी किया है उस पर लिखा आता है आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने इसके बाद यह इंटरव्यू जारी नहीं रहने दिया और रिकॉर्डिंग रुकवा दी.

क्या पहले से फिक्स होते हैं सवाल?

इस वीडियो को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं के जो भी इंटरव्यू पत्रकारों द्वारा लिए जाते हैं, वह सब पहले से ही फिक्स रहते हैं. उन्हें पहले से सवालों की लिस्ट थमा दी जाती है कि कौन से सवाल इंटरव्यू के दौरान पूछने हैं और किन सवालों पर बात नहीं करनी है.

यह भी पढ़ें- Delhi LG ने भ्रष्टाचार मामले में राजस्व विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जांच की दी मंजूरी

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago