देश

UCC पर AAP में ही मतभेद! दिल्ली में ‘सैद्धांतिक सहमति’ तो पंजाब में भगवंत मान ने किया विरोध

AAP on Uniform Civil Code: देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी कि समान नागरिक संहिता पर जारी बहस के बीच बहुत-से लोग इस बारे में आम आदमी पार्टी (AAP) का रूख जानने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर AAP के नेताओं में एक राय नहीं है. कुछ ही दिन पहले AAP के नेता संदीप पाठक ने कहा था कि उनकी पार्टी सैद्धांतिक रूप से UCC का समर्थन करती है, लेकिन पाठक के बयान के कुछ दिन बाद अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपना शिगूफा छोड़ दिया है. भगवंत मान UCC के विरोध में हैं.

UCC को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है, कि हमारी आम आदमी पार्टी (AAP) एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है, और यह वोट हासिल करने के लिए किसी भी विभाजनकारी रणनीति का समर्थन नहीं करेगी. भगवंत मान ने आगे कहा कि ‘हमारा देश एक गुलदस्ते की तरह है, जिसमें हर रंग के फूल हैं. हर धर्म, आस्था और उनके रीति-रिवाजों का सम्मान किया जाना चाहिए. मान ने कहा कि वे (बीजेपी) ऐसे संवेदनशील मुद्दों से छेड़छाड़ क्यों करते हैं. उन्हें संविधान का पालन करना चाहिए, जो कहता है कि यदि हर कोई सामाजिक रूप से समान है, तो ये UCC हो सकता है.

‘हमारी पार्टी ऐसे किसी भी एजेंडे का समर्थन नहीं करती’
UCC को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के दौरान इस तरह के मुद्दे लाना बीजेपी का एजेंडा है. मगर मैं बता देना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी (AAP) एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है और हमारी पार्टी ऐसे किसी भी एजेंडे का समर्थन नहीं करती है.’ इसके अलावा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस पार्टी से केंद्र के अध्यादेश के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) का समर्थन करने का अनुरोध किया. मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) एक राष्ट्रीय पार्टी है.

भगवंत मान ने कहा- ”2024 में हमें देश को बचाना है. अगर वे (बीजेपी) संविधान बदल देंगे तो देश का क्या है? उन्होंने कहा कि केंद्र (बीजेपी सरकार) के द्वारा लाया गया अध्यादेश असंवैधानिक है. अगर आज उन्हें ऐसा करने की इजाजत मिल जाएगी तो बीजेपी अन्य सभी राज्यों में संघवाद (Federalism) पर हमला कर सकती है.”

यह भी पढ़ें: “UCC पर नहीं करेंगे देर, लेकिन हड़बड़ी भी नहीं”- पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बोले सीएम धामी

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

गुजरात में कांग्रेस की 41 साल से लगातार हार, राहुल गांधी को आत्ममंथन की जरूरत- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी…

5 minutes ago

योगी सरकार के प्रयासों से बुंदेलखंड से पश्चिमी यूपी तक सिंचाई और पेयजल सुविधाओं को मिल रही मजबूती

योगी सरकार की केन-बेतवा, मध्य गंगा और कनहर जैसी जल परियोजनाओं से बुंदेलखंड से लेकर…

11 minutes ago

AI की सुनामी के लिए तैयार भारत! अडानी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी Jabil मिलकर देश में बनाएंगे सर्वर और कूलिंग सिस्टम

अडानी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी Jabil भारत में AI और डेटा सेंटर से जुड़े उपकरण…

23 minutes ago

बिना भेदभाव हर घर पहुंच रहा राशन, उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा योजना से बदल रही लाखों गरीबों की जिंदगी

उत्तर प्रदेश में 14.71 करोड़ से अधिक जरूरतमंदों को पारदर्शी तरीके से राशन मिल रहा…

2 hours ago

बंगाल में दुर्गा पूजा पंडालों के पास 1,500 पुस्तक स्टॉल लगाएगी भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन पर भी होंगी किताबें

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस साल दुर्गा पूजा के दौरान राज्य के…

2 hours ago