देश

UP: सरकारी अस्पतालों में दूर होगी स्टाफ की कमी, 17000 पदों पर भर्ती कराएगी योगी सरकार, जानें डिप्‍टी CM ने क्‍या कहा?

UP NHM Various Post Recruitment 2023: भारत के सबसे बड़े राज्‍य उत्‍तर प्रदेश में सरकारी अस्पतालों में जल्द ही स्टाफ नर्स एवं अन्य कर्मचारियों की भर्ती कराई जाएगी. सरकार की ओर से बताया गया है कि जल्द ही अस्पतालों को 17000 स्टाफ नर्स व अन्य कर्मचारी मिलेंगे. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस बारे में जानकारी दी. पाठक के मुताबिक, नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) अफसरों को जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं.

यूपी के सरकारी अस्पतालों में दूर होगी स्‍टाफ की कमी
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की ओर से बताया गया कि अस्पतालों में अभियान चलाकर स्टाफ नर्स की कमी पूरी करने की कोशिश की जा रही है. बीते वर्ष संविदा के आधार पर 2942 स्टाफ नर्स की भर्ती की गई थी. उसके बाद 54041 मानव संसाधन की भर्तियां की गईं. NHM के तहत 17000 से अधिक स्टाफ नर्स व अन्य श्रेणी के कर्मचारियों की संविदा के आधार पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है.

जल्द जारी होगा परीक्षा परिणाम
डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश में रोगियों को बेहतर उपचार मुहैया कराने की दिशा में लगातार कदम उठाये जा रहे हैं. स्टाफ नर्स व अन्य कर्मचारी किसी भी अस्पताल की रीढ़ होती हैं. इस व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि NHM के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया के तहत परीक्षा हो चुकी है. जल्द ही परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा. उसके बाद स्टाफ नर्स व कर्मचारियों को अस्पतालों में तैनाती दी जाएगी.

प्रशिक्षण भी मिलेगा
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि समय-समय पर टेक्निकल स्टाफ को प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है. इलाज की बारीकियां सिखाई जा रही हैं. इसका फायदा रोगियों को मिलेगा. आधुनिक इलाज का तौर-तरीका भी सिखाया जा रहा है. यह सतत प्रक्रिया है.

ये होगा फायदा
-दूर-दराज के अस्पताल में कर्मचारियों की कमी दूर होगी.
-वार्ड में मरीजों की देखभाल और अच्छी हो सकेगी.
-इमरजेंसी सेवाएं बेहतर होंगी.
-पोस्ट ऑपरेटिव नर्सिंग केयर में और सुधार होगा.
-आधुनिक जांच शुरू करने में मदद मिलेगी.

– भारत एक्‍सप्रेस

यह भी पढ़ें: “UCC पर नहीं करेंगे देर, लेकिन हड़बड़ी भी नहीं”- पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बोले सीएम धामी

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

गुजरात में कांग्रेस की 41 साल से लगातार हार, राहुल गांधी को आत्ममंथन की जरूरत- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी…

11 minutes ago

योगी सरकार के प्रयासों से बुंदेलखंड से पश्चिमी यूपी तक सिंचाई और पेयजल सुविधाओं को मिल रही मजबूती

योगी सरकार की केन-बेतवा, मध्य गंगा और कनहर जैसी जल परियोजनाओं से बुंदेलखंड से लेकर…

17 minutes ago

AI की सुनामी के लिए तैयार भारत! अडानी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी Jabil मिलकर देश में बनाएंगे सर्वर और कूलिंग सिस्टम

अडानी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी Jabil भारत में AI और डेटा सेंटर से जुड़े उपकरण…

29 minutes ago

बिना भेदभाव हर घर पहुंच रहा राशन, उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा योजना से बदल रही लाखों गरीबों की जिंदगी

उत्तर प्रदेश में 14.71 करोड़ से अधिक जरूरतमंदों को पारदर्शी तरीके से राशन मिल रहा…

2 hours ago

बंगाल में दुर्गा पूजा पंडालों के पास 1,500 पुस्तक स्टॉल लगाएगी भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन पर भी होंगी किताबें

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस साल दुर्गा पूजा के दौरान राज्य के…

2 hours ago